The Lallantop

सूखे से परेशान होकर छोड़ा लातूर, नए घर में पानी की बाल्टी में डूबकर बच्ची की मौत

ये परिवार लातूर से ठाणे शिफ्ट हुआ था.

Advertisement
post-main-image
symbolic image
महाराष्ट्र के लातूर में सूखा है. लोग परेशान हैं. पानी की ट्रेन भेजी जा रही हैं. लोग परेशान हैं. कुछ लोग लातूर छोड़कर दूसरे इलाकों में बस गए हैं. ऐसी ही एक फैमिली लातूर में रहती थी. वाघमारे फैमिली. सूखे से परेशान होकर लातूर छोड़ ठाणे जाकर बस गए. ठाणे में पानी की दिक्कत कम थी, इसलिए. लेकिन ठाणे में पानी मिलना इस फैमिली के लिए आंसुओं की वजह बन गया. टाइम्स की खबर के मुताबिक, रविवार को एक फैमिली की सबसे छोटी मेंबर एक साल की बच्ची पानी की बाल्टी में अंजाने में गिर गई. बच्ची की मां ने जब उसको खोजने की कोशिश की, तो वो कहीं नहीं मिली. काफी देर बाद बच्ची पानी की बाल्टी में डूबी मिली. मां ने बच्ची को बाहर निकाला. जिसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को डेड घोषित कर दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची की मौत पानी में डूबने से हुई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement