The Lallantop

संजय राउत ने दिया राज ठाकरे को जवाब - "एक दिन की नौटंकी थी"

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा विवाद. शिवसेना नेता संजय राउत ( SANJAY RAUT) ने महाराष्ट्र में लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर करारा हमला बोला है.

Advertisement
post-main-image
संजय राउत ने साधा राज ठाकरे पर निशाना

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा विवाद. शिवसेना नेता संजय राउत ( SANJAY RAUT)  ने महाराष्ट्र में लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर करारा हमला बोला है. राज ठाकरे के मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को हटाने वाले अल्टीमेटम को नाटक बताया है और कहा है, 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

"महाराष्ट्र में शांति है, महाराष्ट्र में कोई भी गैरकानूनी लाउडस्पीकर नहीं चला रहा है"

इसके अलावा संजय राउत ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा,

Advertisement

 "आज राज्य में कोई विरोध नहीं है. यह एक दिन की नौटंकी थी. रात गई, बात गई. बाला साहब और वीर सावरकर सिर्फ यही दो लोग हैं, जिन्होंने देश को हिंदुत्व का पाठ पढ़ाया है. बाकी सभी हिंदुत्व के स्कूल नकली हैं."

इसके अलावा संजय राउत ने कहा,

"जिन लोगों ने बाला साहेब के जीवनकाल में उनका साथ छोड़ दिया, अब तो उन्हें बाला साहेब का नाम नहीं लेना चाहिए."

Advertisement

संजय राउत का बयान उस वक्त आया है, जब औरंगाबाद में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को मस्जिदों से 3 मई तक लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया था. उन्होंने कहा था कि 3 मई को ईद है. मैं इस उत्सव को खराब करना नहीं चाहता. हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह हमारी मांग पूरी करे, नहीं तो 4 मई के बाद हम किसी की नहीं सुनेंगे.

संजय राउत के बयान से कुछ ही देर पहले राज ठाकरे ने बालासाहेब ठाकरे के भाषण की क्लिप शेयर की. जिसमें बालासाहेब कहते सुनाई दे रहे हैं,

"जिस दिन महाराष्ट्र में मेरी सरकार सत्ता में आएगी, नमाज सड़कों पर रुक जाएगी. धर्म को विकास में बाधा नहीं बनना चाहिए. अगर कोई हिंदू रीति-रिवाज भी राष्ट्र के विकास में बाधा बनेंगे, तो हम उस पर भी गौर करेंगे. मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतर जाएगें"

 

 

औरंगाबाद रैली में हुआ था केस दर्ज

औरंगाबाद में हुई मनसे की रैली में नियमों के उल्लंघन के आरोप में राज ठाकरे और इसके आयोजकों के खिलाफ औरंगाबाद के सिटी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ. रैली के दौरान राज ठाकरे पर भड़काऊ भाषण देने और तय संख्या से ज्यादा लोगों को बुलाने का आरोप लगा.

वीडियो- लखीमपुर खीरी हिंसा: अजय मिश्रा के इस विवादित बयान पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्या कहा?

Advertisement