क्या है ये नियम
NDTV में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़, जैसे-जैसे दुकानें खुल रही हैं, लोगों का उनमें आना-जाना बढ़ रहा है. मास्क की वजह से आइडेंटिफिकेशन की दिक्कतों को दूर करने के लिए ये नया नियम बनाया गया है. राज्य पुलिस ने ये निर्देश दिए हैं कि बैंकों और गहनों की दुकानों में घुसने से पहले 30 सेकंड के लिए मास्क हटाना ज़रूरी है, ताकि CCTV कैमरे में व्यक्ति की पहचान दर्ज हो सके.
एक बैंक कस्टमर ने बताया कि ये एक अच्छा कदम है. क्योंकि अगर कोई मास्क पहने हुए बैंक में आएगा, तो उसकी पहचान करने में मुश्किल होगी.
बाहर सार्वजनिक जगहों जैसे मॉल इत्यादि में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है. ताकि इंफेक्शन से लोगों का बचाव किया जा सके. (सांकेतिक तस्वीर: Pexels)भारत में अनलॉक 1 चल रहा है. पहले फेज में मंदिर और मॉल भी खुल चुके हैं. आठ जून से. रिसर्च फर्म ‘नोमुरा’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत फिलहाल दुनिया के 15 हाई रिस्क वाले देशों में है, जहां लॉकडाउन में ढील के बाद कोरोना के मामले अपने उच्चतम स्तर पर आ सकते हैं. दुनिया के 45 बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों पर रिसर्च के बाद यह रिपोर्ट आई है. यह स्टडी तब सामने आई है, जब इनमें से अधिकतर देशों ने लॉकडाउन में ढील दे दी है.
वीडियो: जिस कम्युनिटी स्प्रेड की बात मोदी सरकार नकार रही है, उसके संकेत दिल्ली सरकार ने दे दिए हैं























