The Lallantop

मध्य प्रदेश: बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, 7 लोगों की मौत

हादसा इतना भयंकर था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि ऑटो चालक को सुबह के वक्त नींद आ गई थी. जिस वजह से वो सड़क पर खड़े ट्रक को नहीं देख पाया.

Advertisement
post-main-image
मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा (फोटो: इंडिया टुडे)

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है. जहां श्रद्धालुओं से भरी एक ऑटो ने ट्रक में टक्कर मार दी. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. जबकि छह लोगों के घायल होने की भी खबर है. 

इंडिया टुडे से जुड़े लोकेश चौरसिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ये एक्सीडेंट 20 अगस्त की सुबह तकरीबन 5 बजे हुआ. सभी श्रद्धालु बागेश्वर धाम जा रहे थे. हादसा छतरपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कदारी गांव के पास हुआ. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जानकारी के अनुसार, बागेश्वर धाम में 20 अगस्त को भक्तों का जन सैलाब उमड़ता है. ये सभी लोग छतरपुर रेलवे स्टेशन से ऑटो में सवार होकर बागेश्वर धाम जा रहे थे. तीन लोगों के बैठने वाले ऑटो में 13 लोगों को बिठाया गया था. ऑटो सुबह 5 बजे झांसी खजुराहो हाईवे एनएच 39 पर पहुंचा था, इसी दौरान ऑटो की रफ्तार तेज होने की वजह से वो ट्रक से टकरा गया. जिसकी वजह से 7 लोगों की मौके पर ही जान चली गई है.  

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 8 महिलाओं सहित 14 की मौत, गोद भराई करके लौट रहे थे

Advertisement

हादसे के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया. वहीं मौके पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हादसा इतना भयंकर था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि ऑटो चालक को सुबह के वक्त नींद आ गई थी. जिस वजह से वो सड़क पर खड़े ट्रक को नहीं देख पाया. इस हादसे में लखनऊ की रहने वाली संगीता यादव के पति और 1 साल की बच्ची की मौत होने की सूचना है. वहीं इस परिवार की 2 बेटियां गंभीर रुप से घायल हैं.

इस साल फरवरी में मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ था. इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 21 लोग घायल हुए थे. सभी लोग एक पिकअप पर सवार थे, जो रास्ते में पलट गई. ये लोग एक गोद भराई कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे.

वीडियो: उन्नाव बस एक्सीडेंट में पुलिस ने बताया टक्कर से पहले क्या क्या हुआ था?

Advertisement
Advertisement