
बिल और मैडलिन की शादी के समय की तस्वीर.
इतने लंबे गैप के बाद भी खत्म नहीं हुई ये लव स्टोरी कई प्रेम कहानियां ऐसे ही खत्म हो जाती हैं. उन्हें वापस सिर उठाने का मौका नहीं मिलता. ऐसी कई कहानियां हैं. मगर ये कहानी अलग है. ये खत्म नहीं हुई. बीच के बहुत साल बीत गए अलग-अलग. फिर एक दिन आया. 30 साल बाद. दोनों मिले. उम्र बहुत आगे बढ़ गई थी. फिर भी वो ही महसूस हुआ, जो पहली बार मिलने पर महसूस हुआ था. दोनों मिलने लगे. साथ घूमने लगे. डेटिंग करने लगे. अब उस पहली मुलाकात को करीब 40 साल बीत चुके हैं. लड़के ने लड़की को प्रपोज कर दिया है. बीबीसी रेडियो 4 पर. लाइव प्रोग्राम में. लड़के ने कहा, मैं प्यार करता हूं तुमसे. लड़की मान गई. उसने भी हां कह दिया. दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहना दी.
मैडलिन के पापा को लगता था, बिल बहुत कलाकार टाइप हैं उस लड़के का नाम था बिल ब्रुकमैन. लड़की का नाम, मैडलिन कोबर्न. दोनों ब्रिटेन के लेस्टरशायर में रहते थे. बिल जो था, वो मैडलिन के बड़े भाई का दोस्त था. वो दोनों साथ स्कूल में पढ़े थे. शुरुआत में बिल और मैडलिन के बीच कुछ भी नहीं था. फिर एक नाटक हुआ. इसको डायरेक्ट करने का जिम्मा मिला बिल को. इस नाटक में मैडलिन भी थी. इसी नाटक के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए. जानने लगे. समझने लगे. जैसा कि ब्रिटेन और अमेरिका जैसी जगहों पर होता है. लड़का और लड़की डेटिंग करते हैं. मतलब, एक-दूसरे से मिलने जाते हैं. साथ घूमते हैं. ताकि एक-दूसरे को और अच्छे से समझ पाएं. आगे आने वाले कल के लिए सपने देख पाएं. दोनों के घरवालों को भी पता होता है सब. तो बिल ने मैडलिन से पूछा. मेरे साथ डेट चलोगी. मैडलिन ने अपने घरवालों से पूछा. बिल के साथ जाऊं. मैडलिन के पापा ने कहा, नहीं. कोई जरूरत नहीं है. ये दिन था. बिल और मैडलिन के बीच सब खत्म हो गया. फिर कई साल बीत गए. कैलेंडर पर कैलेंडर बदलते गए. 2008 आ गया.

ये बिल और मैडलिन की 40 साल पहले की तस्वीर है.
लाइव प्रोग्राम पर शादी के लिए प्रपोज किया फिर एक इत्तेफाक हुआ. एकदम संयोग समझ लीजिए. एक प्रॉजेक्ट के सिलसिले में बिल और मैडलिन फिर मिले. फिर मिलने लगे. यूं करते-करते चार साल और बीत गए. 2012 आ गया. बिल ने हिम्मत जुटाई. सालों पहले वो जिस क्लब में मैडलिन को डेट पर ले जाना चाहता था, उसी में लेकर गया मैडलिन को. फिर एक दिन बीबीसी रेडियो 4 के लाइव प्रोग्राम पर बिल ने मैडलिन को प्रपोज कर दिया. इस बार मैडलिन ने इनकार नहीं किया. हां कह दिया. दोनों ने शादी कर ली. इस बार कोई उन्हें रोकने वाला नहीं था. अब वे खुश हैं. होना भी चाहिए. ऐसी कहानियां तो किस्से-कहानियों में मिलती हैं. जब सच हो जाएं, तो चेहरे पर मुस्कान आनी तो बनती है.
ये भी पढ़ें:
फेसबुक पर वायरल साध्वी सरस्वती के 'लव स्टोरी' वाले वीडियो का सच
ये दोनों प्रेमी एक दूसरे का खून निकालकर पीते हैं, वजह जानकर हैरान रह जाओगे
मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़की के साथ चार शादियां की, वजह बहुत प्यारी है
देखिए, जब ज़ायरा वसीम ने की आमिर खान की मिमिक्री













