The Lallantop

जेएलएफ में लल्लनटॉप : मिलिए एडिटर सौरभ से

अब ऑनलाइन ही नहीं सचमुच वाली दुनिया में भी मिलिए हमसे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
विगत एक साल से विकट ढंग से इंटरनेट पर बमचक काट रही है एक वेबसाइट. विकीलीक्स तो है नहीं, इत्ती तारीफ़ अपनी ही करेंगे. तो दी लल्लनटॉप को आपने साल भर के टाइम में खूब पढ़ा, सराहा, संभाला. पर हम सिर्फ ऑनलाइन थोड़े मिलते हैं. कभी लल्लनटॉप अड्डा जमाते हैं, कभी बंबई नगर में शो करते हैं. आपके पास तक पहुंचते हैं. गले में हाथ डाल बतियाते भी हैं. ऐसा ही एक मौक़ा और आ पहुंचा है.
सरपंच हैं न, सौरभ द्विवेदी. जयपुर लिट फेस्ट जा पहुंचे. 23 जनवरी को शाम 3:45 जेएलएफ में 'फ्रेंच लॉन' में पाए जाएंगे. आप उनको मृणाल पांडे, अनु सिंह चौधरी के साथ चर्चा करते पाएंगे. आधुनिकता एक खोज : A Search for Modernity  नाम है सेशन का. 
पर सवाल ये कि हमारे आदमी को पहचानेंगे कैसे? हमारा आदमी बड़ी सी किलनिया मुस्कान लिए घूमता आपको यूं भी मिल जाएगा. तो जानकारी पहुंची न? आप भी पहुंचेंगे? पहुंचिए, बैठिए, बतियाइए. मिलिए. सवाल कीजिए, सुझाव दीजिए. चाय पीजिए, चाय पिलाइए. लिट फेस्ट में भी टहलिए. दोस्ती बनी रहे :)

जेएलएफ पहला दिन: संक्षेप ही तो समस्या है

Advertisement

Advertisement
Advertisement