The Lallantop

मुरथल में 'गैंगरेप' मामले की जांच के लिए SIT

हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी. मुरथल में जली हुई कारों के आस-पास मिली थीं लेडीज जींस और अंडरगार्मेंटस.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
हरियाणा के मुर्थल में जाट आंदोलन के दौरान महिलाओं से गैंगरेप की खबर छपी. ट्रिब्यून अखबार में. पुलिस ने इससे इंकार किया. लेकिन मामला तूल पकड़ लिया. हरियाणा कोर्ट ने खुद संज्ञान लिया. और फाइनली इस केस की जांच को लिए SIT की टाम बना दी गई है. महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा मौके पर पहुंचीं. जायजा लिया. पुलिस, SDM, होटल के मालिक से लेकर गांव के प्रधान से भी पूछताछ हुई. मीडिया मौके पर पहुंची तो बात कुछ कुछ सही होती सी लगी. क्योंकि वहां जली हुई कारों के आस पास औरतों की जींस, ब्रा और पैंटी वगैरह पड़े मिले. अब जब SIT बन गई है तो हर सुबूत पर गौर किया जाएगा. आस पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी तलाशी जाएगी. Murthal SIT की लीडरशिप रहेगी डॉक्टर राजश्री के हाथों में. साथ ही एक हेल्पलाइन भी जारी की गई है. नंबर है 01302222903. इस नंबर पर इस केस से जुड़ी कोई भी जानकारी दी जा सकती है. ये नंबर तीन लेडी पुलिस के पास रहेगा और तीनों सोनीपत में तैनात रहेंगी. पूरा मामला पढ़ने के लिए क्लिक करो

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement