The Lallantop

गुजरात में कैंसिल हो गया कुमार विश्वास का इवेंट, RSS वालों को अनपढ़ कह दिया था

कुमार विश्वास ने बाद में सफाई भी दी थी.

Advertisement
post-main-image
कुमार विश्वास का इवेंट कैंसिल (फोटो-आजतक)

RSS पर टिपण्णी के बाद अब गुजरात में मशहूर कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) का एक कार्यक्रम रद्द हो गया है. ये कार्यक्रम 3 और 4 मार्च को वडोदरा की MS यूनिवर्सिटी में होना था. लेकिन इवेंट आयोजकों ने इसे कैंसिल करवा दिया. वजह कुमार विश्वास का RSS पर विवादित बयान. उन्होंने RSS वालों को अनपढ़ कह दिया था, जिसके लिए उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी. बाद में उन्होंने सफाई भी दी थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक कार्यक्रम आयोजक जिगर इनामदार ने कहा,

कुमार विश्वास ने हमारी मातृ संस्था RSS के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिस वजह से कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है.

Advertisement
RSS को लेकर क्या कहा था?

मध्य प्रदेश के उज्जैन में विक्रमोत्सव कार्यक्रम के तहत 21 से 23 फरवरी तक रामकथा का आयोजन किया गया था. इस दौरान कुमार विश्वास ने RSS को अनपढ़ और वामपंथियों को कुपढ़ कह दिया था. उन्होंने ये बात बजट पर टिप्पणी करते हुए कही थी. इसके बाद कवि की खूब आलोचना हुई. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, कथा कार्यक्रम के पोस्टर फाड़े और कुमार विश्वास से माफी मांगने को कहा.

विवाद बढ़ने के बाद कुमार विश्वास ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा,

कथा प्रसंग में मेरे कार्यालय में काम करने वाले एक बालक के विषय में मैंने एक टिप्पणी की, जो संयोग से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में काम करता है. पढ़ता लिखता कम है, बोलता ज्यादा है. मैंने उससे कहा कि तुम पढ़ा करो. तुम पढ़ते नहीं हो. वामपंथी कुपढ़ हैं और तुम अनपढ़ हो. सिर्फ इतनी सी बात मैंने कही और इसे कुछ लोगों ने ज्यादा फैला दिया. मैंने उस बच्चे से बोला जो आयु में बहुत छोटा बच्चा है.

Advertisement

कुमार ने आगे कहा,

आज मुझे पता चला कि कुछ लोगों ने कहा कि हम इस कथा को भंग करेंगे तो भाई आप याद रखिएगा कि राम की कथा कौन भंग करते हैं. कथा में मैं जो बोल रहा हूं, यदि आप उसे किसी नए अर्थ में समझेंगे तो उसके लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूं. यदि आपकी सामान्य बुद्धि में यह प्रसंग किसी और तरीके से चला गया है, तो उसके लिए मुझे माफ करें.

विक्रमोत्सव कार्यक्रम में कुमार विश्वस रामकथा सुनाने गए थे. 

वीडियो: कुमार विश्वास रामकथा में क्या बोल घिरे, हिंदू संगठनों ने दी धमकी तो सफाई में क्या कहा?

Advertisement