The Lallantop

भारत में मिले ओमिक्रॉन के इस नए वेरिएंट के 5 केस, अमेरिका में मचा दिया कोहराम!

वेरिएंट का नाम है XBB.1.5

Advertisement
post-main-image
भारत पहुंचा ओमिक्रॉन का नया वेरिएंट XBB.1.5 (फोटो-आजतक)

ओमिक्रॉन का एक नया वेरिएंट भारत में आ गया है. नाम है XBB.1.5, इसके देश में पांच केस दर्ज किए जा चुके हैं (Corona New Variant XBB.1.5 India). इन 5 मामलों में से 3 केस गुजरात से मिले हैं, जबकि कर्नाटक और राजस्थान में एक-एक केस मिला है. ये नया वेरिएंट अमेरिका में तेजी से फैल रहा है. इसकी वजह से ही US में कोरोना केस में बढ़ोतरी देखी जा रही है. वहां फिलहाल कुल केसों में XBB और XBB.1.5 के करीब 44 फीसदी मामले मिले हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन सार्स सीओवी 2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) ने अपने बुलेटिन में कहा है कि COVID-19 वेरिएंट ओमिक्रॉन और इसका वेरिएंट 'XBB' भारत में चिंता का विषय बना हुआ है. देश में ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट के मामले 63 फीसदी से ज्‍यादा हैं. हालांकि संक्रमण दर हर दिन 500 से नीचे है.

क्या है XBB.1.5 वेरिएंट? 

-कोविड का XBB.1.5 वेरिएंट XBB का सब-वेरिएंट है जो कि BA.2.75 और BA.2.10.1 से मिलकर बना है. इसे रिकॉम्बिनेंट वेरिएंट कहा जाता है. जब एक ही समय में दो या उससे ज्यादा वायरस किसी सेल को संक्रमित करते हैं, तो रिकॉम्बिनेंट वेरिएंट बनता है.

Advertisement

-सिंगापुर, बांग्लादेश, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में XBB और XBB.1 के कई मामले मिले हैं. इसके चलते कई देशों मे कोरोना मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. 

-ये नया वेरिएंट BF.7 की तुलना में ज्यादा संक्रामक माना जाता है. BF.7 वही वेरिएंट है जिसके चलते चीन की स्वास्थ व्यवस्था चरमरा गई है.

-महाराष्ट्र में जीनोम सीक्वेंसिंग के कॉर्डिनेटर डॉ. राजेश कार्यकर्ते बताते हैं कि अमेरिका में XBB.1.5 पहले के वेरिएंट BQ.1 और BQ.1.1 की जगह ले रहा है.

Advertisement

उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से कहा-

हम पहले ही महाराष्ट्र में देख चुके हैं कि XBB सबसे प्रमुख वेरिएंट है. इसके चलते BA.5 और BQ.1 जैसे वेरिएंट हावी नहीं हो पाए. XBB में पहले वाले वेरिएंट की तुलना में ज्यादा प्रतिरक्षा क्षमता है. ये बाकियों की तुलना में ज्यादा म्यूटेट करता है.

महाराष्ट्र में अब तक XBB.1.5 का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. हालांकि पिछले कुछ महीनों के दौरान वहां XBB के करीब 270 मामले मिले थे. 

-पेकिंग यूनिवर्सिटी में BIOPIC के असिस्टेंट प्रोफेसर युनलोंड रिचर्ड काओ का मानना है कि XBB एंटीबॉडी को चकमा देने वाला वेरिएंट हो सकता है. ये ओमिक्रॉन के BA.2.75.2 और BQ.1.1 से ज्यादा खतरनाक है. 

बता दें कि चीन समेत दुनियाभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न के बाद जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और ब्राजील में भी कोरोना तेजी से बढ़ रहा है. दुनियाभर में पिछले 7 दिन में कोरोना के 30 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं.

वीडियो: कोरोना चीन जैसा कोहराम भारत में बरपाएगा, एक्सपर्ट नई लहर को लेकर कितना खतरा बता रहे?

Advertisement