The Lallantop

दिल्ली-मेरठ RAPIDX ट्रेन की अंदर की तस्वीरें आईं सामने, फीचर, किराया, रूट सब जान लीजिए

प्रीमियम कोच में चौड़ी-आरामदायक-गद्देदार सीटें होंगी और एक्सट्रा लेग स्पेस मिलेगा. रिक्लाइनिंग सीटें, मैगजीन होल्डर, फुटरेस्ट और कोट हैंगर भी मिलेंगे.

Advertisement
post-main-image
भारत के पहले रैपिडएक्स ट्रेन प्रोजेक्ट का उद्घाटन (फोटो- इंडिया टुडे)

दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ को जोड़न वाले RRTS (Regional Rapid Transit System) कॉरिडोर का काम पूरी स्पीड से चल  रहा है. इसका मेन रूट बनकर तैयार हो चुका है. PM नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को यहां रैपिड एक्स ट्रेन (RAPIDX Train) को हरी झंडी दिखाएंगे. ये हाई टेक ट्रेन एकदम मेट्रो जैसी दिखती है. फीचर्स उससे भी बढ़िया हैं. पहले फेज में ये 17 किलोमीटर लंबा रूट तय करेगी. 21 अक्टूबर से आम लोगों के लिए रैपिड एक्स चालू हो जाएगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस रूट में कुल पांच स्टेशन होंगे- साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो.

रैपिड X ट्रेन की क्या खासियत है?

Advertisement

-ट्रेन पूरी तरह से एयर कंडीशन्ड है. ऑपरेशनल स्पीड होगी 160 किलोमीटर प्रति घंटा. ट्रेन में CCTV कैमरे लगे हैं. वाय-फाय, लैपटॉप-मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी है. रूट मैप, ऑटो कंट्रोल लाइटिंग सिस्टम, हीटींग वेंटिलेशन जैसे फीचर्स भी हैं. हर कोच के अंदर मिनी स्क्रीन्स भी लगी हैं. खड़े होने और लगेज के लिए अच्छी खासी स्पेस दी गई है. 

-पहली बार स्टेशन्स पर यात्रियों की सुरक्षा जांच के लिए अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI वाले डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है. स्टेशन के एंट्री गेट पर लगे लगेज स्कैनर भी AI से लैस हैं.

-छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए हर स्टेशन पर लेडीज वॉशरूम में डायपर बदलने का स्टेशन बनाया गया है. खोए-पाए सामान के लिए अलग से सेंटर है. 24 घंटे में खोया हुआ सामान मिल जाएगा. 

Advertisement

-ट्रेन में कुल छह कोच होंगे. इसमें 72 सीटों वाले पांच स्टैंडर्ड कोच हैं और 62 सीटों वाला एक प्रीमियम कोच. कुल कैपेसिटी 1700 यात्रियों की है (खड़े-बैठे मिलाकर). 

प्रीमियम कोच में क्या अलग है?

प्रीमियम कोच में चौड़ी-आरामदायक-गद्देदार सीटें होंगी और एक्सट्रा लेग स्पेस मिलेगा. रिक्लाइनिंग सीटें, मैगजीन होल्डर, फुटरेस्ट और कोट हैंगर भी मिलेंगे. इसमें एक वेंडिंग मशीन भी होगी जहां से स्नैक्स या ड्रिंक्स खरीदे जा सकते हैं. प्रीमियम कोच वालों के लिए प्लेटफॉर्म पर प्रीमियम लाउंज बनाया गया है. वहीं से ही प्रीमियम कोच में एंट्री भी होगी.

हर ट्रेन में एक अटेंडेंट तैनात किया जाएगा जो यात्रियों को सुविधाओं के बारे में बताएगा. वो प्रीमियम कोच में तैनात रहेगा.

कोई डिब्बा रिजर्व भी है?

हर ट्रेन में प्रीमियम कोच के बगल वाला डिब्बा महिलाओं के लिए आरक्षित है. इसके अलावा हर कोच में महिलाओं, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीटें भी रिजर्व हैं.

क्या टाइमिंग्स रहेंगी?

रैपिडएक्स ट्रेन्स हर 15 मिनट के गैप पर चलेंगी और सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक चालू रहेंगी.

किराया कितना? टिकट कहां से लें?

स्टैंडर्ड कोच का किराया 20 रुपये से 50 रुपये के बीच होगा. वहीं प्रीमियम कोच के लिए किराया 40 रुपये से शुरू होकर 100 रुपये तक होगा.

टिकट खरीदने के कई ऑपशंस हैं-

-QR कोड वाले टिकट- ये टिकट आप TVM (Ticket Vending Machines) या टिकट काउंटर से ले सकते हैं. ये टिकट NCRTC मोबाइल एप्लिकेशन 'RAPIDX कनेक्ट' के जरिए भी जनरेट कर सकते हैं.

-National Common Mobility Card (NCMC)- ये मल्टी परपज कार्ड टिकट वेंडिग मशीन से रिचार्ज कर सकते हैं. वेंडिग मशीन में बैंक नोट, बैंक कार्ड और  UPI से भी पेमेंट कर सकते हैं.

 

ट्रेन सेवाओं से जुड़ी हर जानकारी 'RAPIDX कनेक्ट' मोबाइल एप्लिकेशन और RAPIDX सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगी. RAPIDX कस्टमर केयर सेंटर से 08069651515 पर कनेक्ट किया जा सकता है. सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर RAPIDX स्टेशन पर एक पुलिस पोस्ट का प्रावधान भी तय किया गया है.

बता दें, ये पूरा नेटवर्क 82.15 किलोमीटर का बनना है. जून 2025 तक कॉरिडोर पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा.

Advertisement