The Lallantop

किच्चा सुदीप बीजेपी के साथ आ तो गए, पर बड़ी शर्त भी रख दी

किच्चा सुदीप ने साफ कहा, "जिसने मेरा साथ दिया मैं उसका साथ दूंगा."

Advertisement
post-main-image
किच्चा सुदीप ने सीएम बसवराज बोम्मई के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. (तस्वीर- ट्विटर)

बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप ने बुधवार, 5 अप्रैल को कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि वो बीजेपी में शामिल नहीं हो रहे हैं. किच्चा सुदीप ने साफ किया कि वो बीजेपी की तरफ से चुनाव नहीं लड़ेंगे, केवल पार्टी के लिए प्रचार करेंगे. मीडिया से बात करते हुए सुदीप ने कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

"मैं एक ऐक्टर हूं. ये सही है कि मुझसे कई राजनीतिक पार्टियों ने संपर्क किया. कई पार्टियों ने मुझे टिकट ऑफर किया, मुझसे प्रचार करने को कहा. सभी पार्टियों में मुझे पसंद करने वाले लोग हैं. लेकिन मैंने कोई पार्टी नहीं ज्वाइन की. मैंने किसी से कहीं का भी टिकट नहीं मांगा. मैंने किसी के पक्ष में फैसला लिया है. मैं उसके पक्ष में काम करूंगा जिसने मेरे कठिन समय में मेरा साथ दिया."

किच्चा सुदीप को मिली धमकी

इससे पहले बुधवार सुबह किच्चा सुदीप को एक धमकी भरा पत्र मिला था. इस चिट्ठी में कथित रूप से किच्चा के प्राइवेट वीडियोज़ को सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात कही गई है. इसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है. बाद में कन्नड़ सुपरस्टार ने बताया कि वो अच्छे से जानते हैं उन्हें धमकी देने वाले लोग कौन हैं. किच्चा के मुताबिक उन्हें धमकी देने वाले फिल्म इंडस्ट्री के ही लोग हैं.

Advertisement

पहले बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए किच्चा ने कहा था,

“हां, मुझे धमकी भरा पत्र मिला है और मैं ये जानता हूं वो किसने भेजा है. साथ ही मैं ये भी जानता हूं कि वो आदमी फिल्म इंडस्ट्री से ही है. मैं उन्हें करारा जवाब दूंगा.”

सुदीप ने आगे कहा कि जिन लोगों ने उन्हें धमकी दी है वे उन्हें (किच्चा सुदीप) अच्छी तरह जानते हैं, उनका पता जानते हैं. इसीलिए पत्र के जरिये धमकी भेजी गई है. सुदीप ने चेतावनी देते हुए कहा कि वो सब कुछ बाहर लेकर आएंगे और उन्हें मिले धमकी भरे पत्र का जवाब देंगे.

Advertisement

वीडियो: सिनेमा अड्डा: किच्चा सुदीप के ट्वीट वाली ये कन्नड मूवी किस कारोबारी पर बेस्ड है?

Advertisement