The Lallantop

खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राहुल गांधी के बयान का किया समर्थन

Khalistani Terrorist Gurupatwant Singh Pannun ने राहुल गांधी के सिखों पर दिए गए बयान को साहसिक बताया है. पन्नू ने कहा कि Rahul Gandhi का यह बयान उसके सिखों के लिए अलग देश 'खालिस्तान' की मांग को जायज ठहराता है.

Advertisement
post-main-image
गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया है. (इंडिया टुडे, फाइल फोटो)
author-image
अरविंद ओझा

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurupatwant Singh Pannun) ने राहुल गांधी के सिखों पर दिए गए बयान की तारीफ की है. पन्नू ने कहा कि राहुल गांधी ने साहसिक बयान दिया है. पन्नू ने कहा कि राहुल गांधी का बयान सिख फॉर जस्टिस(SFJ) की अलग खालिस्तान देश की मांग को सही ठहराता है. आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू पिछले कई सालों से कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे कई देशों में सिखों के लिए एक अलग देश 'खालिस्तान' की मांग को लेकर अभियान चला रहा है. और उसने इन देशों में इसके लिए जनमत संग्रह भी कराए हैं. भारतीय जांच एजेंसियों के मुताबिक पन्नू की पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से भी सांठगांठ है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने पिछले दिनों भारत में भी खालिस्तान की मांग को लेकर ऑनलाइन वोटिंग के जरिए जनमत संग्रह कराने का आह्वान किया था. जिसके बाद उसके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए थे. इसके अलावा पन्नू के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में भी मामला दर्ज है.

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

तीन दिन के लिए अमेरिका के दौरे पर गए राहुल गांधी ने 10 सितंबर को भारत में सिखों की स्थिति को लेकर एक बयान दिया था. राहुल गांधी ने कहा,  

Advertisement

भारत में इस बात को लेकर लड़ाई है कि क्या इन्हें एक सिख के तौर पर पगड़ी पहनने की इजाजत दी जाएगी? क्या एक सिख गुरुद्वारे जा सकता है? सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि लड़ाई किस बात को लेकर है. लड़ाई राजनीति को लेकर नहीं है. इस तरह की लड़ाई सिर्फ सिखों के लिए नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लिए है.

बीजेपी के निशाने पर आए राहुल गांधी
 

राहुल गांधी के इस बयान को लेकर बीजेपी उन पर हमलावर है. गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए एक्स पर लिखा, 

देश विरोधी बातें करना और देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की आदत सी बन गई है. चाहे जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के देशविरोधी और आरक्षण विरोधी एजेंडे का समर्थन करना हो या फिर विदेशी मंचों पर भारत विरोधी बातें करनी हो, राहुल गांधी ने देश की सुरक्षा और भावना को हमेशा आहत किया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें - 'सिखों को पगड़ी-कड़ा पहनने की इजाजत...', राहुल गांधी के इस बयान के बाद बीजेपी नेता भड़क गए

राहुल गांधी के इस बयान की बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी के विदेशी दौरे के दौरान सिखों के लिए नफरती माहौल बनाने के उद्देश्य से दिया गया बयान बेहद निंदनीय है. 

वीडियो: राहुल गांधी ने अमेरिका में BJP-RSS को घेरा, बेरोजगारी का मुद्दा उठाया

Advertisement