The Lallantop

लॉ स्टूडेंट से रेप और मर्डर के बाद केरल में गुस्सा, घरवालों से मिले सीएम

रेप के बाद इतनी बेरहमी से मारा गया कि अंतड़ियां तक बाहर निकली हुईं थीं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सारा केरल एक दलित लॉ स्टूडेंट की मौत के बाद गुस्से में है. एर्नाकुलम जिले के पेरुम्बवूर में 30 साल की लॉ स्टूडेंट को उसी के घर पर मार दिया गया. हत्या धारदार हथियार से की गई थी. इतनी क्रूरता से मारा गया कि छात्रा की अंतड़ियां तक शरीर से बाहर निकली हुई थीं. छात्रा से कथित तौर पर बलात्कार भी हुआ था. ये बात 28 तारीख की है. मारने वालों ने इतनी निर्दयता से मारा कि गले और छाती समेत सारे शरीर पर 13 जख्म थे. गला घोंटने के निशान भी बताए जाते हैं. केरल में चुनाव हैं. 16 मई को . उसी के चलते इस मामले में भी पॉलिटिक्स हो रही है. दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. पुलिस इनमें से एक को आरोपी बता रही है.  केरल राज्य के अनुसूचित जाति जनजाति आयोग ने अपने से आगे बढ़कर इस मामले में मामला दर्ज किया और पुलिस को 28 मई तक इन्वेस्टीगेशन की प्रोग्रेस रिपोर्ट देने को कहा है. आज मुख्यमंत्री ओमान चांडी भी स्टूडेंट की फैमिली से मिलने पेरुम्बवूर उसके घर गए थे. उनने मामले को पूरे केरल के लिए शर्मनाक बताया. लॉ स्टूडेंट के घरवालों ने उनसे बेटी के लिए नौकरी मांगी है.  जो उनने दिलाने का भरोसा दिया. https://twitter.com/ANI_news/status/727700063728898053

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement