The Lallantop

कैटरीना कैफ का ये वीडियो आपके दिमाग की नस घुमा देगा

'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग से डायरेक्ट सोशल मीडिया पर.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कैटरीना के फैन इंडिया में इत्ते ज्यादा भरे पड़े हैं जित्ता पैसिफिक ओशियन में पानी. वो आजकल काफी बिजी चल रही हैं. टाइगर जिंदा है
कि शूटिंग चालू है न. लेकिन स्टार लोग चाहे जित्ते बिजी हों, मौज मस्ती करने और उसको सोशल मीडिया पर दिखाने का टाइम निकाल ही लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. देखना शुरू करो तो अच्छा लगता है. कि बालिका फिटनेस का ध्यान रख रही है. जाबड़ पुश अप्स मार रही है. फिर बीच में लगता है कि ये तो ज्यादा ही फिट है. लास्ट में जाकर लगता है कि ये कैटरीना कैफ नहीं कोई जादूगरनी है जिसका जमीन से कनेक्शन ही कट हो गया है. खुद देख लो वीडियो कि सब यहीं बता दें.
एक था टाइगर फिल्म 2012 में आई थी. जबरदस्त हिट रही. उसे कबीर खान ने डायरेक्ट किया था. ये वाली फिल्म यानी टाइगर जिंदा है को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं. सलमान और कैटरीना की जोड़ी का इंतजार फिल्मी चरसी कर रहे हैं. सलमान और कबीर खान की पिछली फिल्म ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस पर कैसी लीपा पोती करके गई वो तो दुनिया को पता है. अब इस आने वाली फिल्म से लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीद है. नहीं तो हमारी पब्लिक बहुत जल्दी में रहती है, किसी को फुंका हुआ कारतूस बताने में देर नहीं लगाती.


 
ये भी पढ़ें:

ये तख्ती फरहान अख्तर की है लेकिन खून लगा मुंह किसका है?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

क्यों अनुराग कश्यप ने इसे 2017 की सबसे खतरनाक फिल्म कहा है!

संजय दत्त की नई पिक्चर 'भूमि' जिस अंग्रेजी फिल्म से प्रेरित है, वो जबरदस्त है

Advertisement

Advertisement
Advertisement