The Lallantop

एमपी में पत्रकार को पेड़ से बांधकर पीटा, कांग्रेस बोली- 'जंगलराज भी छोटा शब्द है'

पत्रकार की पिटाई का वीडियो सामने आया.

Advertisement
post-main-image
वीडियो का स्क्रीनशॉट (ट्विटर)

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से एक पत्रकार को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना होशंगाबाद की है. पत्रकार की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स एक युवक को पेड़ से बांधकर उसे थप्पड़ और घूंसे मारते नज़र आ रहा है. जानकारी के मुताबिक पेड़ से बांधकर जिसकी पिटाई की गई, वो पेशे से पत्रकार है. नाम है प्रकाश यादव.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पत्रकार की पिटाई का वीडियो

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इस घटना का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा,

मध्य प्रदेश फिर हुआ शर्मसार, नर्मदापुरम में एक पत्रकार की पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई की गई. शिवराज जी, अब तो जंगलराज भी छोटा शब्द लगता है. “बीजेपी हटाओ, मध्य प्रदेश बचाओ”

Advertisement

घटना बीती 25 जनवरी की बताई जा रही है. पुलिस ने इसकी जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू की. शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़ित पत्रकार और आरोपियों के बीच कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर बहस हुई थी. उसी बहस का बदला लेने के लिए आरोपियों ने पत्रकार की पिटाई की.

सभी आरोपी गिरफ्तार

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने वीडियो में दिख रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक पीड़ित पत्रकार ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पास के गांव से एक विज्ञापन की बुकिंग करके अपने गांव कोटगांव वापस जा रहे थे. इसी दौरान आरोपी नारायण यादव ने पत्रकार को बीच रास्ते रोक लिया. शिकायत में बताया गया है कि पत्रकार की नारायण यादव के साथ बीती 1 जनवरी कोई विवाद हो गया था. उसी विवाद को लेकर आरोपी ने पत्रकार को गाली देना शुरू कर दिया.

पत्रकार प्रकाश ने अपनी शिकायत में कहा कि जब उसने आरोपी को गाली देने से मना किया तो उसके भाई नरेंद्र यादव और कुछ अन्य लड़कों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया. पुलिस ने मारपीट और आपराधिक धमकी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

Advertisement

वीडियो: भारत जोड़ो यात्रा सफल कैसे, राहुल गांधी ने पत्रकार को ये बताया

Advertisement