
पाकिस्तान के विरुद्ध बल्लेबाजी करते बटलर.
इंग्लैंड ने फर्स्ट इनिंग में पाकिस्तान को 174 रन पर आउट कर दिया था. फिर आई इंग्लैंड की बैटिंग, जिसमें सबसे ज्यादा 80 रन बटलर ने ही बनाए. 101 बॉलों पर. 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से. इसमें भी खास बात ये रही कि बटलर ने अपनी ये इनिंग आखिर में टी20 स्टाइल में खेली. माने तेजी से. ऑलआउट होने के पहले के तीन ओवर ही देखें तो बटलर ने आखिरी ओवर में 15 रन निकाले. इसके पहले के ओवर में 10 रन मारे. और उसके पहले के एक ओवर में 11 रन. अगर आखिरी में एंडरसन ने अपना विकेट बचा लिया होता तो बंदे ने शतक भी मार दिया होता. हालांकि बटलर ने पाक बॉलरों को भूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. पर इस इनिंग से ज्यादा चर्चा में है बटलर का बल्ला. देखें उसे -

बल्ले पर जो लिखा है वो विवाद का कारण बन सकता है.
बटलर के बल्ले पर लिखा हुआ है - फ@# इट. सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर जमके शेयर हो रही है. कुछ लोग इसके मजे ले रहे हैं कि वो जो लिखा है, वैसा ही खेले तो कुछ लोग इसको गलत भी बता रहे हैं कि इतने बड़े खिलाड़ी के बल्ले पर ऐसी बात नहीं लिखी होनी चाहिए. देखने वाला होगा कि बटलर इस पर खुद क्या बोलेंगे, जाहिर सी बात है उनसे मीडिया ये सवाल पूछेगी तो है ही. खैर इंग्लैंड और पाक के बीच ये दूसरा टेस्ट मैच मजेदार रहा. इंग्लैंड ने यह टेस्ट पारी और 55 रन से जीत लिया है.
ये भी पढ़ें-
टीम इंडिया ने 27 रन पर मलेशिया को ऑलआउट किया, 142 रन से जीता मैच
वसीम अकरम: जिसे खेलने के लिए स्पेयर पार्ट्स चाहिए थे
फुटबॉल कैप्टन क्षेत्री ने ऐसा क्या बोला कि कोहली, रैना सब उन पर जान छिड़क रहे हैं
IPL सट्टेबाजी में फंसे अरबाज ने जो बोला वो खान परिवार की मुश्किलें बढ़ाने वाला है
वीडियो- IPL 2018 की सबसे बड़ी खोज साबित होगा 22 साल का ये लड़का
























