The Lallantop

उमर खालिद की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से HC का इंकार

खालिद के वकीलों ने किसी सुरक्षित जगह पर सरेंडर करवाने की अपील की. पुलिस ने किया विरोध.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
देशद्रोह के आरोपी JNU छात्र कैंपस में लौट आए हैं. रविवार से न सरेंडर हुआ, न गिरफ्तारी. उमर खालिद समेत आरोपी स्टूडेंट्स ने हाईकोर्ट में अपील कर सरेंडर से पहले प्रोटेक्शन की मांग की. हाईकोर्ट ने उमर खालिद और अनिर्बन भट्टाचार्य को गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इंकार किया. बचाव पक्ष के वकीलों ने कोर्ट में बताया कि उमर खालिद किसी सुरक्षित जगह पर सरेंडर करना चाहता है. लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस बात का विरोध किया. https://twitter.com/ANI_news/status/702092758350061568 वहीं कन्हैया कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई बुधवार तक टल गई है. बताते हैं कि उमर खालिद और आरोपी स्टूडेंट जेएनयू कैंपस में सरेंडर कर सकते हैं. उमर खालिद समेत बाकी आरोपी छात्रों के मामले में बुधवार को कोर्ट में फिर सुनवाई होगी. https://twitter.com/PTI_News/status/702092712346914816 https://twitter.com/PTI_News/status/702090615253630977 कोर्ट में ये पेटिशन उमर खालिद और अनिरबन भट्टाचार्य ने दाखिल की थी. तकनीकी दिक्कतों की वजह से सोमवार को इस अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी थी. कोर्ट में बचाव पक्ष के वकीलों का कहना है कि आरोपी स्टूडेंट्स सरेंडर करना चाहते हैं. आरोपी स्टूडेंट रामा नागा ने कहा, 'अगर पुलिस हमें अरेस्ट करने आती है तो हम उनका सामना नहीं करेंगे. हम कॉपरेट करेंगे.' https://twitter.com/ANI_news/status/702026202148503552 उमर को सेफ्टी का डर उमर खालिद कन्हैया की कोर्ट में पिटाई से डरा हुआ है. कोर्ट में अपील कर कहा, 'मुझे पुलिस की सिक्योरिटी दी जाए. मैं नहीं चाहता कि जो कन्हैया के साथ हुआ, वो मेरे साथ हो.' वहीं जेएनयू गेट पर पुलिस बनी हुई है. बताते हैं पुलिस वेट एंट वॉच पॉलिसी अपना रही है. KANHAIYAA KUMAR बोले से डोले बस्सी दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी एक नंबर के पलटू हैं. पहले खुद चौड़ में बोले थे, 'पुलिस ने सबूतों के आधार पर कार्रवाई की है. हमारे पास सबूत हैं. अब कह रहे हैं कि फैसला डीसीपी साउथ लेंगे. हम तो बस गाइडलाइंस देने का काम करेंगे. जांच अधिकारी ही आगे की जांच संभालेंगे.' ये वहीं बस्सी साहेब हैं, जो कल तक खुद ही चौड़ में घूम रहे थे. अब साइड होते नजर आ रहे हैं. 29 को रिटायरमेंट भी हो रही है सर जी की. नहीं लगे थे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे! द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, दिल्ली पुलिस साउथ डीसीपी ने मामले में एक रिपोर्ट बस्सी को सौंपी है. रिपोर्ट में जेएनयू एडमिनिस्ट्रेशन और स्टूडेंट्स से बात की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, 9 फरवरी को 29 तरह के नारे लगाए गए थे. इन नारों में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे नहीं थे. याद रहे कि केस में दिल्ली पुलिस के पास जो FIR की गई है, उस रिपोर्ट में ज़ी न्यूज़ की फुटेज का हवाला दिया गया था. इसी चैनल से इस्तीफा दे चुके पत्रकार विश्वदीपक ने दावा किया कि वीडियो में भारतीय कोर्ट जिंदाबाद के नारे लगे थे, न कि पाकिस्तान जिंदाबाद के. 6 में से 2 स्टूडेंट्स हैं दलित दिल्ली के जंतर-मंतर में रोहित वेमुला को लेकर मंगलवार को प्रोटेस्ट हुआ. बता दें कि जेएनयू में देशद्रोह के आरोप में फंसे 6 छात्रों में से 2 छात्र भी दलित हैं. रोहित वेमुला के लिए किए गए प्रोटेस्ट में जेएनयू छात्र भी शरीक हुए. https://twitter.com/ANI_news/status/702027283062632448 पप्पू यादव सोमवार को पहुंचे JNU पप्पू यादव भी जेएनयू मसले में कूद पड़े हैं. सोमवार देर रात पप्पू यादव जेएनयू कैंपस पहुंचे. पप्पू यादव ने कहा, 'मैं यहां बिहार के बच्चे कन्हैया के सपोर्ट में आया हूं, जिसे पुलिस ने जल्दीबाजी में अरेस्ट कर लिया है. कन्हैया बेगुनाह है. जो दोषी हैं, उन्हें पुलिस पकड़े. कन्हैया को जल्द ही रिहा किया जाए. सरकार को सबूतों के आधार पर कार्रवाई करनी चाहिए.'

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement