The Lallantop

एग्जाम में नंबर कम दिए तो छात्रों ने टीचर को पेड़ से बांधकर पीटा, बोले- वीडियो वायरल कराना है

झारखंड के दुमका के सरकारी स्कूल का मामला है.

Advertisement
post-main-image
दुमका छात्रों द्वारा बनाए वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट. फोटो-ANI

परीक्षा में नकल करना, एग्जाम से पहले पेपर लीक करना या अपनी जगह किसी और से पेपर लिखवा लेना, अच्छे नंबरों या पास होने के लिए ऐसे कारनामों की खबरें अक्सर आती हैं. पर अब झारखंड से ऐसी खबर आई है जो आपने शायद ही पहले देखी या सुनी हो. इस बार कम नंबर मिलने पर छात्रों ने अपने टीचरों को पेड़ से बांध दिया और उनके साथ मारपीट की. वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
दुमका से सामनेे आया मामला

मामला झारखंड के दुमका का बताया जा रहा है. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के गोपीकांदर अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के छात्रों ने कम नंबर देने पर टीचरों को पेड़ से बांध दिया और कथित तौर पर उनकी पिटाई. छात्रों का आरोप है कि टीचर्स ने उन्हें कम नंबर दिए, जिसके कारण वो फेल हो गए. छात्रों के वीडियो में वो ये भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि इसे 'वायरल' कराना है. छात्र कह रहे हैं कि टीचरों ने उनके जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया है. उन्होंने प्रैक्टिकल्स में नंबर नहीं दिया है. 

Advertisement

इस संबंध में ANI से बात करते हुए एक घायल टीचर कुमार सुमन ने बताया कि छात्रों ने पहले खराब रिजल्ट का हवाला देकर टीचर्स को मीटिंग के लिए बुलाया था. कम नंबरों का कारण बताते हुए टीचर ने बताया कि ये गड़बड़ हेडमास्टर की तरफ से हुई थी. कुमार सुमन ने बताया,

छात्रों ने कहा कि उनके रिजल्ट खराब हो गए हैं और वो मीटिंग करना चाहते हैं. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उनके प्रैक्टिकल के मार्क्स नहीं जुड़े थे. ये हेडमास्टर को करना था. इसलिए, इस मामले में हम कोई कदम नहीं उठा सकते थे.


मामला दुमका के ब्लॉक एजुकेशन एक्सटेंशन ऑफिसर सुरेंद्र हेब्रम तक भी पहुंचा. इसपर बात करते हुए सुरेंद्र हेब्रम ने कहा,

Advertisement

हमें इस घटना की जानकारी मिली है. और हमने टीचरों से बात की है. जब हम वहां पहुंचे छात्रों ने बताया कि हमें प्रैक्टिकल्स में बहुत कम नंबर दिए गए. और टीचर्स ने इस बात पर उन्हें सही तरह से प्रतिक्रिया भी नहीं मिली थी.

इस मामले से जुड़े वीडियो में बच्चे कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि करीब 10 छात्रों को फेल किया गया है, जिसके बाद उन्होंने ये कदम उठाया.

वीडियो- दुमका केस में पुलिस अधिकारी पर शाहरुख को बचाने के आरोप लगे, केस से हटाया गया

Advertisement