The Lallantop

सेलिब्रिटी ने डरकर 4 सिखों को फ्लाइट से उतरवा दिया

मोहतरमा की घटिया सोच देखिए कि माफ़ी मांगते वक़्त भी अजीब सी दलीलें देती रही, मुस्लिमों से माफ़ी मांगने लगी.

Advertisement
post-main-image
बाएं में उस घटना की वीडियो का स्क्रीनशॉट है और दाएं में जेस हिलेरियस
जेस हिलेरियस. स्टैंड-अप कॉमेडियन है. यूएस की रहने वाली है. इंस्टाग्राम पर काफी फेमस है. आजकल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है.
- लेकिन अच्छे कारणों से नहीं बल्कि अपनी घटिया हरकतों की वजह से.
दरअसल हुआ क्या कि चोरी और फिर सीनाजोरी की तर्ज़ पर जेस ने एक वीडियो ट्वीट किया. वीडियो फ्लाइट का था. जिसमें चार सिखों को जबरन प्लेन से बाहर निकाला जा रहा था. और ऐसा जेस के कहने पर हो रहा था. इस वाकये के वक्त फ्लाइट एयरपोर्ट पर ही था.
इसके बाद ट्विटर पर लोगों ने जेस को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया. उसे रेसिस्ट कहा. सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होने के बाद जेस ने अपना ट्वीट हटा लिया.
बाद में जेस ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पब्लिश की. इसमें उसने अपने किए को जस्टिफाई किया. कहा -
यह न्यूज रियल है. मैं रेसिस्ट नहीं हूं. मुझे उनसे डर लग रहा था. मैं वास्तव में उन्हें देखकर डर गई थी.
इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने को जस्टिफाई करतीं जेस हिलेरियस (इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट)
इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने को जस्टिफाई करतीं जेस हिलेरियस (इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट)

अब कोई इनसे पूछे कि किसी इंसान को, केवल उसके पहनावे को देखकर कोई कैसे डर सकता है? तब जबकि सभी पूरी सिक्यूरिटी वगैरह से गुज़रे हों?
जब लोगों ने जेस से डरने का कारण पूछा तो उल्टे उन्हीं पर बरस पड़ी. जेस ने इस वाकये की आलोचना करने वाले लोगों को भी खूब बुरा-भला कहा. बाद में उसने अपने सारे पोस्ट हटा लिए. साथ ही अपने किए के लिए माफी भी मांगी. लेकिन एक गलती फिर कर दी. उसने माफी मुस्लिमों से मांगी. लेकिन जेस ने माफी मांगने में भी इतनी गालियों का इस्तेमाल किया है कि उसे हम दिखा नहीं सकते हैं. जेस ने लिखा -
मैं अपनी डिलीटेड पोस्ट के लिए माफी मांगती हूं. सॉरी, लेकिन आप मुझे डर जाने के लिए ब्लेम कर रहे हो. मैं वास्तव में डर गई थी. मैं रेसिस्ट नहीं हूं. और न ही कभी थी. मेरे परिवार में भी मुस्लिम हैं. मैं एक बार फिर से सभी से माफी मांगती हूं. मैं रेसिस्ट नहीं हूं. मैं सभी मुस्लिमों से माफी मांगती हूं.
इस्लामोफोबिया. ये शब्द पिछले कुछ दिनों से खूब चर्चा में है. चर्चा का कारण न्यूजीलैंड में हुआ आतंकी हमला है. क्राइस्टचर्च की मस्जिद में हमला करने वाला आतंकी भी इसी से ग्रस्त था. जेस भी शायद इसी से पीड़ित है. जेस सिखों को मुस्लिम समझ रही है. और शायद यही कारण है कि उन्होंने उनसे डरने की शिकायत की. इसी इस्लामोफोबिया ने पिछले सप्ताह न्यूजीलैंड में 49 निर्दोषों की जान ली है. अमेरिका में पहले भी सिखों को मुस्लिम समझ कर उन हमले किए जाते रहे हैं. जेस ने भले ही माफी मांग ली हो लेकिन सोशल मीडिया पर लोग अभी भी उसके इस किए की आलोचना कर रहे हैं. जेस के साथ-साथ उस एयरलाइंस के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं जिसने बिना वजह चार यात्रियों को प्लेन से उतार दिया.


वीडियो देखें: पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की जिंदगी के किस्से

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement