बिहार में जनता दल यूनाइटेड के विधायक जी. श्याम बहादुर सिंह. गुरु गोबिंद सिंह की 350 जयंती मतलब प्रकाश पर्व मनाने का धांसू प्लान बनाया. पटना की सड़कों पर घूमे, हाथी पर बैठकर. क्या मस्त हाथी था. क्या मस्त नजारा था. लोगों को बधाइयां देने पहुंचे थे. लेकिन सड़क पर जो हाथी की वजह से जाम में फंसे थे वो बधाइयों के बदले मन ही मन गालियां दे रहे थे. फिर भी विधायक जी रुके नहीं, झुके नहीं. खूब एंजॉय किया. आज फिर तैयारी है. विधायक जी ने बताया कि "मैंने तो उसी दिन हाथी पर घूमने का ऐलान कर दिया था. जिस दिन सीएम साब ने कहा था कि पटना में भी प्रकाश पर्व मनाया जाएगा. मैं अपने तरीके से यहां लोगों का स्वागत करता हूं." उनसे पूछा गया कि "विधायक जी, लोगों को प्रॉब्लम हो रही है. ऑफिस से लौटने वाले लोग परेशान हो रहे हैं जाम में फंसकर." विधायक जी उवाचे "नहीं तो. पटना का ट्रैफिक सिस्टम इत्ता जबर है कि किसी को कोई प्रॉब्लम नहीं. प्रकाश पर्व पर सारा इंतजाम फुल टू फाइनल है. गुरुवार को फिर प्रोग्राम है हाथी पर घूमने का." https://www.youtube.com/watch?v=OaUd4okUzuo देखो डांसर्स के साथ नाचना ठीक है भई. आर्टिस्ट के साथ लाइफ बिताई है हमने, ऐसा विधायक जी ने कहा. लेकिन हाथी के साथ लाइफ बिताने का भी प्लान है कि नहीं, ये नहीं बताया. नाचना आर्ट है तो ऐसी बकैती बांचना महा आर्ट है. जियो विधायक जी.
ये भी पढ़ें: मोदी ही क्यों, इन भारतीयों को भी पर्सन ऑफ द इयर घोषित करो
हाथी पर चढ़कर प्रकाशपर्व मनाने निकले विधायक जी, जाम लगाकर एंजॉय किया
नीतीश कुमार ने ऐलान किया था पर्व के सेलिब्रेशन का, बस तभी मूड बन गया.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Advertisement










