The Lallantop

MP: बीजेपी के मंत्री विजय शाह के लड़की के साथ पोल डांस करने की असलियत

सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है ये वीडियो.

Advertisement
post-main-image
पोल डांस कर रहे इस नेता को एमपी का शिक्षा मंत्री बताया जा रहा है.
कहते हैं दुनिया में एक ही या मिलती जुलती शक्ल के 6-7 लोग होते हैं. इसका सबसे ज्यादा फायदा सोशल मीडिया पर बैठे ट्रोलर्स उठा रहे हैं. सकल तो छोड़ो अगर किसी की दाढ़ी-मूंछ और पहनावा भी एक जैसा पा गए तो ये लोग तो सोशल मीडिया पर उसे चेपने में देर नहीं लगाते हैं. फिर चीजों को वायरल करने के लिए बहादुरों की कमी तो है नहीं अपने देश में. अभी कुछ दिन पहले ही यूपी के नए-नवेले सीएम योगी आदित्यनाथ का बताते हुए एक वीडियो वायरल किया गया था, जो बाद में फर्जी निकला. ताजा मामला मध्यप्रदेश का है जहां अगले साल चुनाव भी होने हैं. यहां के शिक्षा मंत्री हैं कुंवर विजय शाह. एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुर्ता, पायजामा और कोटी पहने एक नेता जैसा दिखने वाला आदमी एक लड़की के साथ सारी शर्म-हया बेचकर नाच रहा है. पोल डांस कर रहा है. कहा जा रहा है कि ये आदमी विजय शाह ही हैं. अच्छा पहले ये वीडियो देखिए-

अब कुंवर विजय शाह की फोटो देख लीजिए. कोई कम देखने वाला भी बता देगा कि वीडियो में नाच रहे शख्स से विजय की शक्ल नहीं मिलती. मगर विचारधारा के अंधे लोगों का क्या कहना. उन्हें तो बस अपना एजेंडा दिखता है. सो वो लग गए इस वीडियो को आगे बढ़ाने में. एक बार क्रॉस चेक करने की भी जहमत नहीं उठाई.
मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री विजय शाह जिनका बताया जा रहा है वीडियो.
मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री विजय शाह जिनका बताया जा रहा है वीडियो.

शेयर करने वालों की लाइन तो लंबी है. मगर अबकी बार इस जमात में आम आदमी पार्टी की नेता अलका लांबा का भी नाम जुड़ गया है. उतावलेपन में उन्होंने भी इस वीडियो को रिट्वीट कर दिया था. वो क्या, मध्यप्रदेश कांग्रेस भी पीछे नहीं रही. उसने भी पहले ट्वीट कर दिया. हालांकि बाद में हटा भी लिया.
अलका लांबा ने भी इस वीडियो को रिट्वीट कर दिया था.
अलका लांबा ने भी इस वीडियो को रिट्वीट कर दिया था.

वीडियो दो साल पुराना है और कारनामा जेडीयू नेता का है
2015 में वीडियो सामने आने पर खबरें भी चली थीं.
2015 में वीडियो सामने आने पर खबरें भी चली थीं.

असल में ये वीडियो 2015 का है. नाचता और पोल डांस करता दिख रहा शख्स अभय कुशवाहा है. बिहार के गया जिले की टेकारी विधानसभा से विधायक. जिस समय ये वीडियो सामने आया था, उस वक्त अभय इस सीट से उम्मीदवार था. चुनाव से पहले ही ये वीडियो सामने आ गया था. मगर क्षेत्र की जनता को कोई फर्क नहीं पड़ा. अभय चुनाव जीत गया था.
लंबी फौज है इस वीडियो को शेयर करने वालों की




लल्लनटॉप शो में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के सेशन का वीडियो- 
ये भी पढ़ें:
'बुलेट चले दुनिया रास्ता दे' की अपार सफलता के बाद पेश है 'फैमिली चले तो पुलिस हाथ जोड़े'

आप 15 लाख के चक्कर में पड़े हैं, यहां मोदीजी ने 50 लाख का इंतजाम कर दिया

अपनी पहली लंबी टिप्पणी में ऋतिक ने कंगना केस में बहुत कुछ कहा है

Advertisement
 

Advertisement
Advertisement