जम्मू के भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमला, 18 घायल
50 हजार रुपये लेकर जम्मू बस स्टैंड पर फेंक दिया था बम
बम फेंकने वाला आतंकी महज़ 16 साल का है.
Advertisement

7 मार्च को जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड से धमाका हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है.
7 मार्च को जम्मू के बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हमला हुआ. इस हमले में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है. और इस हमले की जिम्मेदारी ली है हिज़बुल मुजाहिदीन ने. इस हमले को अंजाम दिया था 16 साल के एक लड़के ने और उसने महज 50 हजार रुपये के लिए बस स्टैंड पर ग्रेनेड फेंककर दो लोगों की जान ले ली थी. इस ग्रेनेड धमाके में 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक 7 मार्च को बस स्टैंड पर हमले के तुरंत बाद ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया था. पकड़े गए लड़के ने पुलिस को बताया था कि वो हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी है. हिजबुल के कमांडर फारुख अहमद भट्ट के कहने पर उसने बस स्टैंड पर ग्रेनेड फेंका था. पकड़े गए लड़के ने पुलिस को ये भी बताया कि पहले ग्रेनेड फेंकने की जिम्मेदारी मुजम्मिल नाम के आतंकी को मिली थी. लेकिन मुजम्मिल ने ग्रेनेड से हमला करने से इन्कार कर दिया. इसके बाद फारुख अहमद भट्ट ने ये जिम्मेदारी 9वीं क्लास में पढ़ने वाले 16 साल के लड़के को दी थी. कौन है फारूख अहमद भट्ट? फारुख अहमद भट्ट एक आतंकी है, जिसने 2015 में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन जॉइन किया था. पुलिस और सुरक्षा बलों की लिस्ट में उसे ए ग्रेड आतंकी बताया गया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. 8 मार्च को फारुख अहमद की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वो एक अत्याधुनिक राइफल पकड़े हुए हिजबुल के आतंकियों के साथ खड़ा है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















