The Lallantop

नन्ही सीरत की अपील- "प्लीज मोदी जी, स्कूल बनवा दो ना", VIDEO वायरल हुआ फिर...

जम्मू-कश्मीर की सीरत ने सोचा नहीं होगा कि वीडियो वायरल होते ही ऐसा हो जाएगा!

Advertisement
post-main-image
बच्ची ने PM को दिखाई अपने स्कूल की हालत (फोटो- ट्विटर)

आठ साल की एक बच्ची ने PM मोदी के लिए एक वीडियो बनाया. वो बताती है कि उसके स्कूल की हालत ठीक नहीं है. फर्श गंदा है और बच्चों को नीचे बिठाया जाता है. कपड़े गंदे हो जाते हैं. उसने मोदी जी से खराब स्कूल को ठीक करने की रिक्वेस्ट की (Jammu Girl Viral Video For PM Modi). बोली- “प्लीज मोदी जी, आप अच्छा सा स्कूल बनवा दो ना”. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और अब स्कूल के मरम्मत का कम भी शुरू हो गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला जम्मू के कठुआ जिले का है. यहां लोहाई मल्हार के सरकारी हाई स्कूल में पढ़ती है सीरत नाज. वो अभी तीसरी क्लास में है. स्कूल की खराब हालत से परेशान होकर एक दिन सीरत ने मोदी जी के लिए वीडियो बनाया. वो कहती है,

मोदी जी आप सबकी बात सुनते हो, मेरी भी बात सुन लो. देखो हमारा फर्श कितना गंदा हो गया है. हमें यहां नीचे बिठाते हैं. डेस्क भी नहीं है.

Advertisement

वीडियो में स्कूल की एक दो मंजिला बिल्डिंग दिख रही है, जिसकी हालत खराब है. देख कर लग रहा है कि स्कूल आधा-अधूरा बनाकर बनाकर छोड़ दिया गया है. बच्ची का वीडियो वायरल हुआ और कुछ दिन बाद ही जम्मू के स्कूल शिक्षा निदेशक, रविशंकर शर्मा स्कूल का दौरा करने पहुंचे. जानकारी है कि वहां मरम्मत का काम शुरू हो गया है. एक दूसरे वीडियो में सीरत कहती है,

उनको मोदी सर ने भेजा था. अन्होंने हमारे स्कूल की हालत देखी और वो हमारा स्कूल ठीक करवा रहे हैं. बहुत अच्छा लगा, बहुत खुशी हुई. 

सीरत नाज बड़ी होकर IAS ऑफिसर बनना चाहती है. 

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस से जुड़े अरुण शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, एक से दसवीं क्लास के इस स्कूल में लगभग 250 बच्चे पढ़ते हैं. क्षेत्र के दौरे के वक्त तत्कालीन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के कहने पर 2013 से 14 के बीच बिल्डिंग बनाने का काम शुरू हुआ था. तब प्लानिंग डिपार्टमेंट की तरफ से 20 लाख रुपये भी दिए गए थे. 2017 में बिलडिंग के लिए फिर से 30 लाख रुपये जारी हुए. 2017 में ही काम बंद हो गया. 

वीडियो: सोशल लिस्ट: नाच-नाचकर पहाड़ा याद कर रहे हैं बच्चे, वायरल हुआ सीधी के टीचर्स का ये वीडियो

Advertisement