The Lallantop

भतीजी के साथ पति ने किया था रेप, पत्नी को पता चला तो उसने जो किया आप सोच नहीं सकते

19 साल बाद जाकर ये बात सामने आई. तब बच्ची 11 साल की थी.

Advertisement
post-main-image
पति की आदत से परेशान पत्नी ने उसका लिंग काटने का प्लान बनाया लेकिन सब कुछ गड़बड़ हो गया.
मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक डॉक्टर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. डॉक्टर का नाम शफातुल्लाह खान है और इस हत्या में उनकी पत्नी आएशा भी शामिल हैं. आएशा, शफातुल्लाह के शादी के बाहर दूसरी महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने की आदत से परेशान थीं. कई बार ये संबंध सहमति से बनते थे, तो कई बार लालच और धोखे से. इस झमेले को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए आएशा ने कुछ करीबी रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने पति का लिंग काट देने का प्लान बनाया. लेकिन बीच में एक रिश्तेदार ने झोल कर दिया और डॉक्टर की हत्या कर दी गई.
शफातुल्लाह खान डॉक्टर थे और वो अपने इस पेशे का फायदा महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध स्थापित करने में करते थे. ये बात आएशा ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताई. आएशा के मुताबिक शफातुल्लाह ने कई लड़कियों से ये वादा किया था कि अगर वो उनके साथ सोएंगी, तो वो उनकी नौकरी लगवा देंगे. उनकी इस आदत की भनक उनकी पत्नी आएशा को भी थी. लेकिन जब उन्हें ये पता चला कि उनकी भतीजी को भी शफातुल्लाह ने सेक्शुअली मोलेस्ट किया है, वो भी तब जब नंदिनी की उम्र मात्र 11 साल थी, उनके गुस्से का ठिकाना नहीं रहा. नंदनी तब प्रेगनेंट भी हो गई थी. उन्होंने नंदिनी और उसके पति पवन को अपने घर बुलाया और शफातुल्लाह का लिंग काटकर इस झमेले को हमेशा-हमेशा के लिए खत्म कर देने का प्लान बनाया.
पवन ने दस-दस हज़ार रुपए में दो आदमी तैयार किए, जिन्हें ये काम करना था. सबकुछ प्लान के मुताबिक चल रहा था, लेकिन तभी पवन का दिमाग फिर गया. उसने सोचा, जिस आदमी ने उसकी पत्नी का शारीरिक शोषण किया है, उसको तो जान से ही मार देना चाहिए. प्लान बदल गया. डॉक्टर का लिंग काटने आए आदमियों को दिए गए निर्देश बदल दिए गए. अब डॉक्टर को जान से मारना था. वही हुआ. घटना के बाद जब पुलिस शफातुल्लाह के घर पहुंची, तब देखा कि उसकी छाती पर चाकू को 12 निशान थे और गला और कलाई की नस काट दी गई थी. घर से कैश वगैरह भी गायब था.
इतनी बेरहमी से कत्ल करने के बाद दोनों सुपारी किलर्स फरार हो गए हैं. पुलिस उनकी तलाश में है.
इतनी बेरहमी से कत्ल करने के बाद दोनों सुपारी किलर्स फरार हो गए हैं. पुलिस लगातार उनकी तलाश में है.

शुरुआत में पुलिस को ये चोरी-डकैती का मामला लगा. लेकिन नियमों के मुताबिक परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जाने लगी. यहां आएशा, नंदिनी और पवन के बयानों के बयानों में बहुत अंतर था. सब अलग-अलग बात कह रहे थे. इससे पुलिस का शक बढ़ गया. नंदिनी की बातों में सबसे ज़्यादा झोल-झाल था. पुलिस ने अपना पूरा फोकस उसी पर रखा. नंदिनी प्रेशर नहीं झेल पाई और टूट गई. इसके बाद उसने सारी कहानी पुलिस को बता दी. पुलिस ने नंदिनी, आएशा और पवन को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन दोनों सुपारी किलर्स अब भी फरार हैं और उनकी खोज जारी है.


ये भी पढ़ें:
सैकड़ों लोग मरते अगर ये आदमी ऐन वक्त पर ट्रेन के आगे न कूदता
Whatsapp पर मैसेज पढ़ने के बाद आने वाला नीला टिक आपको जेल पहुंचा सकता है
मामा ने भांजे-भांजी की गला दबाकर हत्या की, वजह वो बहन को खुश करना चाहता था
13 साल की बेटी से रेप किया, फिर अदालत में अपनी पत्नी का गला रेतकर मार डाला



वीडियो देखें: पाकिस्तानी चीफ जस्टिस ने खदीजा सिद्दीकी के लिए जो किया, वो भारत के सभी जजों के लिए नज़ीर है

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement