The Lallantop

इजरायली सैनिकों ने बिल्डिंग से फेंके फिलिस्तीनियों के शव, Video आने के बाद हर तरफ हंगामा!

Israel की सेना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. जिसमें Israeli soldiers एक बिल्डिंग से कुछ फिलिस्तीनी युवकों के शवों को नीचे फेंकते हुए दिख रहे हैं. मानवाधिकार संगठनों ने इस वीडियो को लेकर इजरायल की निंदा की है.

Advertisement
post-main-image
घटनास्थल पर मौजूद कुछ पत्रकारों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया (Image : AP)

इजरायल और हमास (Israel Hamas War) के बीच युद्ध जारी है. गाजा और वेस्ट बैंक में इजरायली सेना (IDF) अभी भी सक्रिय है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है. वायरल वीडियो वेस्ट बैंक का ही बताया जा रहा है. वीडियो में इजरायली सैनिकों को एक बहुमंजिला इमारत की छत से कुछ शवों को नीचे फेंकते हुए देखा जा सकता है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिलिस्तीनी युवकों के शव थे. इस वीडियो के वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. और कई मानवाधिकार संगठनें ने इसकी निंदा की है.

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सेना 19 सितंबर को वेस्ट बैंक के उत्तरी हिस्से में छापेमारी करने पहुंची थी. इसी दौरान एक बहुमंजिला बिल्डिंग की छत से इजरायली सैनिक कुछ शवों को नीचे फेंक रहे थे.

Advertisement
घटना कैमरे पर कैद

इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद कुछ पत्रकारों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्डिंग की छत पर खड़े कुछ इजरायली सैनिक वहां पड़े शवों को उठाकर छत के किनारे पर लाते हैं और फिर उन्हें नीचे फेंक देते हैं.

फिलिस्तीन के एक मानवाधिकार समूह अल-हक के निदेशक शावन जबारिन ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा,

Advertisement

ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं थी. फिलीस्तीनी लोगों के शवों के साथ जानवरों की तरह व्यवहार किया गया. यह वीडियो हैरान करने वाला है. लेकिन चौंकाता नहीं है. मुझे तो शक है कि इजरायल इस घटना की सही तरीके से जांच भी नहीं करेगा.

वहीं फिलिस्तीन नेशनल इनिशिएटिव के महासचिव मुस्तफा बरगौती ने बताया,  

जिस तरह से छतों से फिलीस्तीनी लोगों के शवों को फेंका गया, यह पूरी तरह से अमानवीय है. मुझे पूरा यकीन है कि इजरायली सैनिकों ने यह भी नहीं देखा होगा कि जिन लोगों को उन्होंने छत से फेंका है वो जिंदा थे या नहीं. आप यह भी नहीं कह सकते कि युद्ध के दौरान यह जायज है क्योंकि वेस्ट बैंक में कोई युद्ध नहीं हो रहा.

ये भी पढ़ें - हिजबुल्लाह चीफ दे रहे थे इजरायल को चेतावनी, भाषण के दौरान ही लेबनान पर हवाई हमले हो गए

वायरल वीडियो और इस पर हुए हंगामे के बाद इजरायली सेना ने भी बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि ये बेहद गंभीर घटना है और यह IDF के मूल्यों से मेल नहीं खाती.

इस घटना की जांच की जा रही है. इजरायली सेना ने आगे बताया कि उन्होंने 19 सितंबर को वेस्ट बैंक इलाके के कबातिया शहर में चले ऑपरेशन के दौरान चार आतंकियों को मार गिराया है.

वीडियो: दुनियादारी: हिजबुल्लाह को एक और बड़ा झटका, पेजर के बाद वॉकी-टॉकी किसने उड़ाया?

Advertisement