The Lallantop

फेसबुक और टि्वटर को आईएस की गीदड़भभकी

क्रिएटिव हो गए हैं आईएस वाले, हैकर ग्रुप ने वीडियो बना धमकाया है, अकाउंट बंद करने पर खौराए हैं .

Advertisement
post-main-image
Source-techcrunch
फेसबुक के फाउंडर जकरबर्ग और टि्वटर के सीईओ जैक डोर्स को जान से मारने की धमकी मिली है. आईएस वालों ने दी है. कमाल की बात ये है कि धमकी एक वीडियो से दी गई है. पच्चीस मिनट का वीडियो है. टाइटल है 'फ्लेम्स ऑफ द सपोर्टर्स'. भइया क्रिएटिव हो गए हैं आईएस वाले.
Source-techcrunch
Source-techcrunch

हुआ ये कि कुछ महीनों से फेसबुक और टि्वटर आतंकी गतिविधियों वाले लगभग हजारों अकाउंट्स ब्लॉक कर चुका है. इससे खौराए आईएस के आतंकी ने धमकी दे डाली. अगर तुम एक अकाउंट बंद करोगे, तो हम इसके बदले में 10 अकाउंट बनाएंगे. तुम्हारा नामो-निशान मिटा देंगे. उन्होंने ये भी कहा कि वे 10 हजार फेसबुक अकाउंट, डेढ़ सौ फेसबुक ग्रुप और 5 हजार टि्वटर प्रोफाइल यूज कर रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement