The Lallantop

'अमेरिका से सीधी बातचीत नहीं... ', अब्बास अराघची ने US पीस प्लान पर ईरान का रुख साफ कर दिया

Iran US Talks: ट्रंप प्रशासन की ओर से जंग रोकने के लिए 15 पॉइंट का एक पीस प्लान भेजा गया है. इसमें न्यूक्लियर एनरिच्मेंट पर रोक लगाने से लेकर बैलिस्टिक मिसाइल पर प्रतिबंध लगाने तक ईरान के सामने कई शर्तें रखी गई हैं. अब्बास अराघची ने इसी पर जवाब दिया है.

Advertisement
post-main-image
ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची. (फोटो-इंडिया टुडे)

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि तेहरान अमेरिका के प्रपोजल पर विचार कर रहा है. ये कहते हुए उन्होंने एक बात और साफ़ कर दी कि इसे ईरान और अमेरिका के बीच सीधी बातचीत न समझा जाए. विदेश मंत्री ने ये भी बताया कि अमेरिका जंग में अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरानी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अमेरिकी प्रपोजल को टॉप लीडरशिप तक पहुंचा दिया गया है. ट्रंप प्रशासन की ओर से जंग रोकने के लिए 15 पॉइंट का एक पीस प्लान भेजा गया है. इसमें न्यूक्लियर एनरिच्मेंट पर रोक लगाने से लेकर बैलिस्टिक मिसाइल पर प्रतिबंध लगाने तक ईरान के सामने कई शर्तें रखी गई हैं. अब्बास अराघची ने कहा, 

‘हां ये बात ठीक है कि मीडिएटर के ज़रिए मैसेज एक्सचेंज हुए हैं. लेकिन इसे हम नेगोशिएशन नहीं कह सकते हैं. अमेरिका के साथ कोई सीधी बातचीत नहीं हुई है.’

Advertisement

उन्होंने इंटरव्यू में आगे बताया कि अमेरिका जंग में अपने लक्ष्य को पूरा करने में फेल हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप इस जंग को जल्द ख़त्म करना और ईरान की सत्ता बदलना चाहते थे. लेकिन दोनों में से एक भी मकसद पूरा नहीं हुआ. 

विदेश मंत्री का मैसेज

सैयद अब्बास अराघची ने जंग में ईरान के ऑब्जेक्टिव को भी साफ़ किया है. उन्होंने कहा, 

Advertisement

‘ईरान ने जंग में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. उसने दुनिया को ये बताया कि कोई भी देश उसकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता है. ईरान जंग नहीं चाहता है, वो बस इस कॉन्फ्लिक्ट का परमानेंट सोल्यूशन चाहता है.’

ईरान ने इससे पहले भी सोल्यूशन के लिए अपनी कुछ शर्तें रखी थीं. इनमें जंग में हुए नुकसान का मुआवज़ा, फ्यूचर में ईरान पर हमला न हो ये सुनिश्चित करना और स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज पर ईरान का अधिकार जैसी शर्तें रखी गई थीं. 

ये भी पढ़ें: होर्मुज पर टोल, हिजबुल्लाह की सिक्योरिटी, अमेरिकी बेस बंद... अब ईरान ने भेजीं अपनी 7 शर्तें

ईरान के विदेश मंत्री ने ये भी कहा कि उनका मुल्क अमेरिका को जंग ख़त्म होने की टाइमिंग नहीं तय करने देगा. रिपोर्ट के मुताबिक़, एक ईरानी अधिकारी ने बताया कि जंग तब तक चलेगी जब तक ईरान की शर्तें पूरी नहीं हो जातीं. इसके साथ उन्होंने पड़ोसी मुल्कों से भी एक अपील की. अपील ये कि वो जितना जल्दी हो सके वाशिंगटन से दूरी बना लें.

वीडियो: दुनियादारी: क्या ट्रंप-शहबाज ईरान की पीठ में छुरा भोंक रहे?

Advertisement