The Lallantop

मैच रैफरी के कमरे में जाकर कोहली ने कहा- फर्क नहीं पड़ता, बैन करना है तो कर दो

अंपायर ने आखिरी गेंद को नो-बॉल नहीं दिया तो बवाल हो गया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियन्स के बीच मैच के बाद से बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है. बवाल इस बात पर हो रहा है कि अंपायर एस रवि ने लसिथ मलिंगा की आखिरी गेंद को नो-बॉल नहीं दिया. इससे बेंगलोर के मैच बचाने के सारे चांस खत्म हो गए. अगर ये नो-बॉल न होती तो बेंगलोर को एक्स्ट्रा रन मिलता और साथ में फ्री हिट भी. मगर जब ये नहीं हुआ तो विराट कोहली गुस्से से तमतमाए. पोस्ट मैच सेरेमनी में अपना गुस्सा जाहिर करने के अलावा विराट कोहली के बारे में एक बात और सामने आई है. टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली ने मैच रैफरी मनु नैय्यर पर चिल्लाते हुए कहा, "अंपायर की इस तरह की गलती पर अगर कोई एक्शन नहीं लिया जा सकता है तो मुझे भी परवाह नहीं होगी अगर मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत मुझ पर जुर्माना भी लग जाता है तो. ये कोई तरीका नहीं है अंपायरिंग का." अपने दोनों मैच हारने वाले कोहली की इस पर रिएक्शन जानने लायक थी. वो गुस्से से तमतमा रहे थे. कोहली ने प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा- हम लोग आईपीएल लेवल पर खेल रहे हैं. कोई क्लब क्रिकेट नहीं हो रही है. इस तरह की गलतियां खेल के लिए सही नहीं हैं. ये एक इंच की नो-बॉल थी. अंपायरों को फील्ड पर खड़े होकर और तेज और ध्यान रखने की जरूरत है.” कोहली की इन बातों को खूब समर्थन मिल रहा है. मिलना भी चाहिए क्योंकि आईपीएल में अंपायरों का स्तर काफी लो है. खास तौर पर इंडियन अंपायरों का. इसी मैच में जसप्रीत बुमराह की एक गेंद को वाइड दिया गया था जो असल में वाइड नहीं थी और इसे रोहित शर्मा ने प्रजेंटेशन सेरेमनी में बताया भी.
वीडियो भी देखें-

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement