The Lallantop

नो-बॉल पर सब बवाल कर रहे, ये भी तो देखो मलिंगा ने डिविलियर्स को रन नहीं बनाने दिए

पहली गेंद पर छक्का पड़ने के बाद आखिरी 5 गेंदों में चार रन ही दिए.

Advertisement
post-main-image
मलिंगा डेथ ओवर्स के धांसू बॉलर हैं, ये एक बार फिर साबित हो गया.
मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मैच हुआ और सारी बात इसी पर हुई कि लसिथ मलिंगा की आखिरी गेंद नो-बॉल होनी चाहिए थी. अगर ये नो-बॉल दी जाती तो मैच का रुख कुछ और होता. मगर इसके उलट कोई ये नहीं कहता दिख रहा है कि लसिथ मलिंगा ने क्या शानदार ओवर डाला. सामने एबी डिविलियर्स जैसा धांसू हिटर था और शिवम दुबे भी जबरदस्त शॉट्स खेलता है. 6 गेंद पर 17 रन बनने से रोकने थे और मलिंगा पहली ही गेंद पर शिवम दुबे से छक्का भी खा चुके थे. इन सबके बावजूद मलिंगा ने जो किया वो इस बॉलर की काबिलियत का लोहा मनवाने के लिए काफी है. एक नजर डालिए मलिंगा की 6 गेंदों पर. वीडियो देखिए- पहली गेंद- सामने शिवम दुबे- लॉन्ग ऑफ पर छक्का तान दिया. दूसरी गेंद- सामने शिवम दुबे- स्लोअर गेंद पर हवा में शॉट और बुमराह ने कैच छोड़ दिया. एक रन मिला. तीसरी गेंद- सामने एबी डिविलियर्स- यॉर्कर गेंद पर डीप स्क्वायर लेग की तरफ सिंगल मिला. चौथी गेंद- सामने शिवम दुबे- फुल टॉस गेंद और इससे डीप पॉइंट की तरफ सिर्फ सिंगल मिला. पांचवी गेंद- सामने डिविलियर्स- फिर यॉर्कर और एक बार फिर डिविलियर्स के बल्ले से मुश्किल से सिंगल निकला. आखिरी गेंद- सामने शिवम दुबे- मलिंगा ने चतुराई से फिर फुल टॉस डाली और दुबे ने गेंद लॉन्ग ऑन की तरफ खेली मगर कोई रन नहीं मिला. कुल मिलाकर लसिथ मलिंगा ने 6 गेंद पर सिर्फ 10 रन पड़े. वो भी तब जब पहली गेंद पर छक्का पड़ा था. आखिरी 5 गेंदों पर सिर्फ 4 रन दिए. ये एक प्रेशर गेम में अद्भुत गेंदबाजी का मुजायरा था. मुंबई इंडियन्स ने 20 ओवर में 187 रन बनाए थे, बेंगलोर की टीम 181 रन ही बना पाई.
लल्लनटॉप वीडियो भी देखिए-

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement