The Lallantop

भुतही फिल्म देखता था, मां को चुड़ैल कहने लगा, बैट से पीट-पीटकर मार डाला!

शादी को लेकर मां कुछ सुनाया तो...

Advertisement
post-main-image
आरोपी अब्दुल और उसकी मां (फोटो- आज तक)

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सनकी बेटे ने खौफनाक कांड कर डाला. बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को क्रिकेट खेलने वाले बैट और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला. लड़का कोई काम-धंधा नहीं करता था और अक्सर मोबाइल फोन पर हॉरर मूवीज देखा करता था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र के खानूगांव इलाके की है. यहां असमा फारुख नाम की 67 साल की बुजुर्ग महिला रहती थी. अताउल्लाह और अब्दुल असद फरहान उनके दो बेटे थे. इस घटना को छोटे बेटे अब्दुल असद ने अंजाम दिया है. दरअसल 8 नवंबर के दिन असमा का बड़ा बेटा अताउल्लाह अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल गया था. इसी बीच अब्दुल ने मां की हत्या कर दी.

अब्दुल कुछ काम-धंधा नहीं करता था और अपने मोबाइल फोन पर हॉरर फिल्में देखा करता था. वो अक्सर अपनी मां से शादी कराने की बात बोलता था. इसपर एक दिन मां उससे कहा कि तुमसे शादी कौन करेगा, तुम किसी काम के नहीं हो, कुछ काम-धंधा करो. इसी बात पर गुस्सा होकर अब्दुल ने अपनी मां असमा की पीट-पीट कर हत्या कर दी. 

Advertisement

रात में जब अताउल्लाह घर लौटा तो मां को खून से लथपथ पाया. उसने छोटे भाई अब्दुल से पूछा तो उसने बताया कि मां छत से गिर गई हैं. अताउल्लाह अपनी मां को अस्पताल लेकर तो गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. 9 नवंबर के दिन पोस्टमॉर्टम में खुलासा हुआ की महिला की हत्या की गई है. इसके बाद पुलिस ने दोनों बेटों से पूछताछ शुरू की और पुलिस को छोटे बेटे पर गहरा शक हुआ.

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी अब्दुल पुलिस से झूठ बोलकर बचने की कोशिश करता रहा. लेकिन जब पुलिस ने उससे और सवाल किए तो उसने अपना अपराध कबूल लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ करने पर कहा कि वह हॉरर फिल्में देखता था. जिसकी वजह से वो अपनी ही मां को डायन समझने लगा था. शादी को लेकर उनकी आए दिन मां से लड़ाई होती रहती थी. एक दिन गुस्से में आकर बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है. 

वीडियो- एंबुलेंस के लिए पीएम मोदी का काफि‍ला कहां रुक गया?

Advertisement

Advertisement