The Lallantop

खराब चेन सेट, एक स्विच और मोटर... बंदे ने जुगाड़ से बना दिया ऑटोमैटिक हैंडपंप!

एक से बढ़कर एक लोग हैं

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

जुगाड़ के कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया (Social Media Viral Videos) पर देखे जाते हैं. कई जुगाड़ तो लोगों की जिंदगी बदल देते हैं. हाल ही में हमने आपको एक खबर दिखाई थी कि कैसे एक दुकानवाले ने अपनी कार को ही चलती-फिरती गुमटी में बदल दिया था. ये खबर काफी पढ़ी गई थी. अगर आपने मिस कर दी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. अब ऐसे ही एक और जुगाड़ का वीडियो वायरल है. इसमें एक शख्स ने गांव में कतई खतरनाक जुगाड़ किया है. गांवों में हैंडपंप होते हैं, जिन्हें दबाने पर पानी आता है. इस बंदे ने हैंडपंप को ही लाइट से चला दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोशल मीडिया पर एक जुगाड़ का वीडियो काफी देखा जा रहा है. इसमें बंदे ने हैंडपंप से ऐसा जुगाड़ किया कि हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है. बंदे ने जुगाड़ लगाकर हैंडपंप को ऑटोमैटिक हैंडपंप बना दिया है. उसने बिजली कनेक्शन वाला एक स्विच लगाया, उस स्विच से तार कनेक्ट करके एक मोटर लगाई. मोटर से साइकिल वाला चेन सेट जोड़ा और एक पाइप के सहारे हैंडपंप जोड़ दिया. जैसे ही स्विच दबता है, हैंडपंप अपने आप चलने लगता है और पानी आता है. वीडियो काफी देखा जा रहा है. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

Advertisement

इस वीडियो पर लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. कुछ को ये पसंद आ रहा है तो कुछ को ये ठीक नहीं लग रहा. कोई कह रहा है कि ये जुगाड़ देश से बाहर नहीं जाना चाहिए तो किसी ने कहा कि इससे बढ़िया तो एक मोटर ही सेट कर लेता.' एक ने लिखा कि ऐसा जुगाड़ भारत में ही देखने को मिलते हैं.' लोगों को तो ये वीडियो और जुगाड़ काफी पसंद आ रहा है और वे इसे लेकर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: रणवीर इलाहाबादिया पॉडकास्ट में नॉडिंग करते हुए मीम बने, डार्क मीमर्स को ऐसा जवाब दिया | Social List

Advertisement
Advertisement