The Lallantop

बधाई हो! चीन और अमेरिका से बहुत आगे निकले भारतीय शूटर्स

टोक्यो ओलंपिक से पहले भारतीय शूटर्स का यह प्रदर्शन उम्मीद जगाने वाला है.

Advertisement
post-main-image
Sports Minister Kiren Rijiju के साथ Indian Shooters की फाइल फोटो
शूटिंग. इस खेल में भारत लगातार बेहतर हो रहा है. और पूरी दुनिया के सामने भारत ने अपनी दमदारी पेश की है. बीते साल हमने अपने इस प्रदर्शन को और आगे पहुंचाया और पूरी दुनिया में नंबर-1 बन गए. चीन और अमेरिका जैसे ओलंपिक के दिग्गजों को पछाड़ते हुए भारत ने साल 2019 का अंत नंबर-1 देश के रूप में किया. भारत ने बीते साल हर राइफल-पिस्टल वर्ल्ड कप की मेडल टैली टॉप की. हमने टोटल 21 गोल्ड, छह सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज़ जीते थे. नेशनल राइफल असोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के प्रेसिडेंट रणिंदर सिंह ने ट्विटर पर इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) की ओवरऑल रैंकिंग का स्क्रीनशॉट शेयर किया. रणिंदर ने लिखा, 'वेल डन टीम इंडिया' इस रैंकिंग में भारत कुल 30 मेडल्स के साथ टॉप पर है. दूसरे नंबर पर मौजूद चीन ने 11 गोल्ड, 15 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज़ के साथ कुल 44 मेडल जीते हैं. तीसरे नंबर की टीम अमेरिका ने कुल 15 मेडल्स (छह गोल्ड, छह सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज़) जीते हैं. भारत ने रिकॉर्ड 15 ओलंपिक कोटा जीते हैं. ओलंपिक में भारत का पिछला रिकॉर्ड देखें तो हमारा बेस्ट प्रदर्शन 2012 ओलंपिक में आया था. उस साल हमने दो मेडल जीते थे. हालांकि अगर इस बार के ओलंपिक में हम अपना 2019 का प्रदर्शन बरकरार रख पाए या उसके करीब भी पहुंच पाए तो यह रिकॉर्ड और बेहतर हो सकता है.
बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने एथलीट्स को भेजने पर राजी हुआ इंडियन ओलम्पिक एसोसिएशन

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement