The Lallantop

'इंडियन हॉकी कैप्टन सरदार सिंह ने मेरा बच्चा गिरवाया'

महिला खिलाड़ी का इल्जाम. लुधियाना का मामला है. पुलिस जांच करेगी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
'जिन स्टेट्स के नाम न सुनाई देते हैं. न दिखाई देते हैं. बस एक मुल्क का नाम सुनाई देता है. इंडिया.' हां तो भइया उसी इंडिया की हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा है. कप्तान साहेब की शिकायत इंडियन ओरिजिन की एक 21 साल की इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी ने की है. https://twitter.com/ANI_news/status/694768353697595392 महिला खिलाड़ी ने लुधियाना पुलिस में शिकायत की है. पुलिस कह रही है, हमने शिकायत दर्ज कर ली है. पर फिलहाल कोई एफआईआर नहीं हुई है. पूछताछ वगैरह करके मामले की जांच की जाएगी. पुलिस ऑफिसर सुरजीत सिंह नागरा ने सरदार सिंह के खिलाफ शिकायत मिलने की बात मान ली है. हालांकि सरदार सिंह से जब इस बारे में पूछा गया तो वो बोले- थोड़ा वक्त दीजिए, मैं सारे सवालों के जवाब दूंगा. https://twitter.com/ANI_news/status/694780991689195520 इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, महिला खिलाड़ी ने कहा, 'शादी का वादा करके सरदार सिंह ने रेप किया. मेंटली टॉर्चर किया सो अलग. 2015 में सरदार ने जबरन मेरा अबॉर्शन करवाया. इन सबके बाद सरदार ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया. सरदार से मेरी मुलाकात 2012 के लंदन ओलंपिक्स के दौरान हुई थी. उसके बाद हम दोनों रिलेशनशिप में आए. हमारी सगाई हुई.' बताते हैं कि महिला मूल रूप से सिरसा की रहने वाली है. सरदार के उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत को लेकर वो अपने देश में भारतीय दूतावास से संपर्क बनाए हुए हैं. सरदार सिंह के बारे में थोड़ा और जान लो https://www.youtube.com/watch?v=jrXEIDHm5xs

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement