इंडिया की पूर्वी ठाकर और पाकिस्तान की सारा मुनीर बेस्ट फ्रेंड हैं. दोनों ने जर्नलिज्म की पढ़ाई ‘कोलंबिया स्कूल ऑफ जर्नलिज्म’ से की है. पूर्वी पाकिस्तान भी जा चुकी हैं. और सारा के फैमिली से मिल चुकी हैं. सारा भी इंडिया आ चुकी है और पूर्वी के घरवालों से मिल चुकी हैं.

अगले महीने में पूर्वी की शादी होने वाली है और उसके बेस्ट फ्रेंड को इंडिया आने का वीजा नहीं मिल रहा है. और इसी बात को लेकर पूर्वी दुखी है. जाहिर सी बात है आपकी शादी हो और उसमें आपका बेस्ट फ्रेंड ही शामिल न हो तो दुख तो होता ही है. पर पूर्वी ने गिव उप नहीं किया.
पूर्वी ने अपनी फ्रेंड सारा को वीजा दिलाने के लिए सरकार से हेल्प मांगी है. स्पेशली सुषमा स्वराज से. सारा को इंडियन वीजा देने की रिक्वेस्ट की है. ताकि सारा अपने बेस्टी पूर्वी की शादी में शरीक हो सके. पूर्वी ने ट्विटर पर सुषमा स्वराज को ट्वीट किया. लोगों ने इस ट्वीट को लपक लिया. और पूर्वी के सपोर्ट में हैश टैग #GetSarahToIndia के साथ ट्वीट करने लगे.

पूर्वी ने लिखा कि, 'जो लोग मेरी और सारा मुनीर की दोस्ती को जानते हैं, वे मेरी तकलीफ को समझ सकते हैं. ये बहुत ही दिल तोड़ने वाली बात है कि दिसंबर में इंडियन वीजा के लिए सारा की रिक्वेस्ट को ठुकरा दिया गया है. मेरे सबसे बड़े दिन पर मेरी बेस्ट फ्रेंड मेरे साथ नहीं होगी. मेरे लिए इससे बुरी चीज और क्या हो सकती है.' 'सारा इंडिया का और मैं पाकिस्तान का दौरा कर चुकी हूं, जहां हम एक दूसरे के फैमिली के साथ ठहरे थे. उसकी अम्मी और अब्बू मेरे अपने जैसे हैं. और उसके भाई-बहन मेरे भाई-बहन हैं. हम साथ में मस्जिद, चर्च और मंदिर भी जाते थे. हम अलग मुल्क के हैं ये बात हमें तब तक याद ही नहीं थीं जब तक कि हमारे देशों की सरकारों ने हमें याद नहीं दिलाया कि हम पाकिस्तानी या इंडियन हैं.'

सारा और पूर्वी
सारा मुनीर भी अपने बेस्टी की शादी को मिस नहीं करना चाहती है. सारा को वीजा न मिलने का अफसोस है. पर वो क्या कर सकती है. सारा मुनीर ने अपने बेस्टी के वीजा वाले ट्वीट को रिट्वीट किया. और लोगों से वीजा के लिए सपोर्ट और दुआ करने के लिए कहा.

इस मामले में शशि थरूर ने भी ट्वीट कर पूर्वी को सपोर्ट किया है. थरूर ने सुषमा स्वराज से इस मामले में हेल्प करने की उम्मीद जताई है. और पूर्वी को उसकी शादी के लिए बधाइयां दी है.

हम तो ये ही चाहेंगे कि सारा और पूर्वी की दुआ पूरी हो जाए. और इन दोनों की दोस्ती हमेशा बनी रहे.
ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है















.webp?width=275)





.webp?width=120)



