ऑस्ट्रेलिया को फिर पेल दिया लड़कों ने. टी-20 सीरीज अपनी
दूसरे टी20 में 27 रन से हारे कंगारू. इतवार दोपहर करेंगे क्लीन स्वीप धोनी एंड कंपनी
Advertisement

India celebrate the wicket of Australia's Aaron Finch during their T20 International cricket match in Adelaide, Australia, Tuesday, Jan 26, 2016. (AP Photo/James Elsby)
इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 में भी ढंग से पेल दिया है. और इस तरह से 2-0 की अपार लीड लेकर सीरीज भी जीत ली है. अब गाओ खुलकर मौका मौका. आज क्या हुआ. टॉस पिछली बार की तरह कंगारुओं ने जीता. रोहित और धवन ने मार मार लहसुन लगा भुर्ता बना दिया. रोहित ने रनआउट होने से पहले टांगे 60 रन. मैं न कहता हूं. मौसी लड़का हीरा फॉर्म में है. और गब्बर. ऑस्ट्रेलिया का दमाद. उसने भी 42 कूत दिए. फिर आया राजकुमार. विराट कोहली. 59 उसने बटोरे. टोटल पहुंचा 184. फिर आई ऑस्ट्रेलिया की बारी. उनकी शुरुआत ऐसी जैसे लंबे वीकएंड पर सलमान खान की फिल्म. दे पइसा दे रन. साढ़े नौ ओवर में लौंडे नब्बे पार हो गए. फिर आए अपने नजरबट्टू. अश्विन. ले गए शॉन मार्श को साथ. फिर लगी झड़ी. वो नया मौड़ा. पंड्या. उसने लिन के कट को धोनी के दस्तानों में भिजवा दिया. फिर आए टी 20 के धुरंधर मैक्सवेल का युवी युवी युवी ने डंडा जब्त कर लिया क्रीज के बाहर. धोनी ने फुर्ती दिखाई. शब्बास पहलवान. और भइया आगे की क्या कहें. फिंच फचीट रहे थे. उनके टांग में तकलीफ हो गई. बचा काम घोड़ा पालक जड्डू के थ्रो ने कर दिया. कविता सुनो. तू चल मैं आता हूं. चुपड़ी रोटी खाता है. सस्ते में विकेट गंवाता हूं. यही गाते हुए वाटसन, फॉकनर, हैस्टिंग और टाई चले गए. लास्ट के दो बमरा पर बोल्ड हुए. नीता अंबानी तो खूब मुस्कुरा रही होंगी इस मुंबई इंडियंस पर. कथा बोत हुई. नतीजा ये कि ऑस्ट्रेलिया बंडल हो गई 157 पर. मने कित्ते रन पीछे. 27. अगला मैच इतवार दोपहर है. उसमें भी हौंक देंगे अपने जवान.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















