The Lallantop

लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार बहन की शादी में घर आने वाले थे, कश्मीर में एक ब्लास्ट में हुए शहीद

जम्मू-कश्मीर में सेना के दो जवान शहीद, एक घायल

Advertisement
post-main-image
लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार (बाएं), सिपाही मंजीत सिंह (दायें) (तस्वीर: White Knight Corps, Twitter)
जम्मू-कश्मीर में LoC के पास राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में हुए एक धमाके में सेना के दो जवान शहीद हो गए. वहीं एक जवान घायल है. सेना के जवान नियंत्रण रेखा के पास गश्‍त लगा रहे थे, इसी दौरान विस्‍फोट हो गया. सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शनिवार, 30 अक्टूबर को गश्त के दौरान हुए विस्फोट में भारतीय सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे. बाद में उनकी मौत हो गई. वहीं घायल हुए तीसरे जवान का इलाज चल रहा है. शहीद होने वाले जवान लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार और सिपाही मंजीत सिंह हैं. 16 कॉर्प्स ने दोनों जवानों की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा,
“वाइट नाइट कॉर्प्स और सेना के सभी रैंक बहादुर लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार और सिपाही मंजीत सिंह को सलाम करता है, जिन्होंने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास ड्यूटी के वक्त सर्वोच्च बलिदान दिया है. सेना उनके परिवारों के प्रति सांत्वना व्यक्त करती है.”
शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार बिहार के बेगूसराय के रहने वाले थे. वहीं शहीद सिपाही मंजीत सिंह पंजाब के भटिंडा जिले के सिरवेवाला के निवासी थे. ऋषि कुमार ने एक साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे. कंपनी कमांडर ने ऋषि कुमार के पिता राजीव रंजन को फोन कर शहादत की सूचना दी. परिवार में उनके माता-पिता और दो बहने हैं. 29 नवंबर को उनकी छोटी बहन की शादी होने वाली थी. बहन की शादी में शरीक होने के लिए ऋषि कुमार 22 नवंबर को घर आने वाले थे. शहीद ऋषि कुमार मूलत लखीसराय के पिपरिया के निवासी थे, लेकिन जीडी कॉलेज के पास रह रहे थे. उनके दादा एक रिफाइनरी में काम रहते थे, इस वजह से परिवार यहीं बस गया. शहीद के पिता राजीव रंजन ने बताया कि 4 दिन पहले ही बेटे ने मां से बात की थी और बोला बहन की शादी में छुट्टी लेकर आ रहा है. इसी बीच आज सूचना मिली की ऋषि शहीद हो गए. ऋषि कुमार की मौत पर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने श्रद्धाजंलि दी है. वहीं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और घायल जवान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि सेना के लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार और सिपाही मनजीत सिंह के अदम्य साहस को मेरी श्रद्धांजलि जो कि नौशेरा सेक्टर में भारत की सीमा की रक्षा के दौरान शहीद हो गए. शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement