The Lallantop

Mig-29 क्रैश: पायलट की सूझबूझ ने टाला बड़ा हादसा, दुर्घटना स्थल से महज 4 किमी दूर था ऑयल फील्ड

MIG-29 crashed in Barmer: घटना बाड़मेर जिले के नागाणा थाना क्षेत्र के बांदरा ग्राम पंचायत मे हुई. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक ये क्रैश प्लेन में आई किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ.

Advertisement
post-main-image
क्रैश के बाद विमान में आग लग गई (Photo-AajTak)

राजस्थान के Barmer में 2 सितम्बर की रात करीब 10 बजे इंडियन एयरफोर्स का एक मिग-29 विमान खेत में क्रैश कर गया. घटना बाड़मेर जिले के नागाणा थाना क्षेत्र के बांदरा ग्राम पंचायत मे हुई. गनीमत ये थी कि जहां क्रैश हुआ वहां आबादी नहीं थी. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक ये क्रैश प्लेन में आई किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ है. प्लेन पहले कंट्रोल से बाहर गया, फिर खेत में गिर गया. खेतों में गिरने के बाद प्लेन में आग लग गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फाइटर जेट के क्रैश होने की सूचना पर आला प्रशासनिक अधिकारी, बाड़मेर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर निशांत जैन, एसपी नरेंद्र सिंह मीणा के साथ-साथ BSF और आर्मी के अधिकारी मौके पर पहुंचे. एयरफोर्स ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर हादसे को लेकर जानकारी थी. एयरफोर्स के मुताबिक

"बाड़मेर सेक्टर में एक रुटीन नाइट ट्रेनिंग के दौरान वायुसेना के मिग-29 में तकनीकी खराबी आ गई. इसकी वजह से पायलट को प्लेन से इजेक्ट करना पड़ा. पायलट के सुरक्षित होने के साथ-साथ किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. मामले की इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं."

Advertisement
गिरते ही धमाका हुआ

आजतक से जुड़े पत्रकार दिनेश बोहरा की रिपोर्ट के मुताबिक ये क्रैश रात के करीब 10 बजे हुआ. स्थानीय लोगों ने बताया कि वो लोग रात को खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान तेज़ धमाके की आवाज़ आई. जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो प्लेन खेत में क्रैश कर चुका था और उसमें आग लग गई थी. हालांकि पायलट ने सुरक्षित इजेक्ट कर लिया था. खेत में क्रैश होने की वजह से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ.

बाड़मेर के एडिशनल एसपी जस्साराम बोस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त मिग-29 ने उत्तरलाई एयरबेस से एक रुटीन उड़ान भरी थी. उड़ान के कुछ समय बाद किसी टेक्निकल खराबी के चलते पायलट का कंट्रोल छूट गया. हालांकि पायलट प्लेन को आबादी से दूर ले गए ताकि कोई नुकसान न हो. फिलहाल पायलट को एयरफोर्स स्टेशन के अस्पताल ले जाया गया है क्योंकि इजेक्शन के दौरान भी चोट आने का खतरा बना रहता है.

एयरफोर्स की इन्क्वायरी

एयरफोर्स के अधिकारियों ने मिग-29 के मलबे को अपने कब्ज़े में लेने के साथ ही 400 मीटर का एरिया सील कर दिया है. साथ ही ब्लैक बॉक्स की तलाश जारी है जिससे हादसे के कारण का पता चल सके. एयरफोर्स ने इस क्रैश पर एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बिठाई है जो इस पूरे मामले की पड़ताल करेगी.

Advertisement

वीडियो: IC 814: The Kandahar Hijack वेब सीरीज़ रिव्यू

Advertisement