The Lallantop

एयर फ़ोर्स ने कंफर्म किया कि पाकिस्तान का F-16 अभिनंदन ने ही मार गिराया था

मिग-21 से एफ़-16 को खदेड़ते हुए पाकिस्तान में घुस गए थे अभिनंदन.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
26 फ़रवरी को एकदम सुबह भारतीय एयरफ़ोर्स के विमानों ने पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसकर बमबारी की. इसके जवाब में 27 फ़रवरी को पाकिस्तानी जहाज़ इंडियन एयरस्पेस में आ घुसे और उन्हें खदेड़ने के लिए भारतीय मिग-21 विमान उड़े. इसमें एक विमान पाकिस्तानी एयर स्पेस में घुस गया और उसे पाकिस्तान ने गिरा दिया. इस विमान में विंग कमांडर अभिनंदन बैठे हुए थे. उन्हें पाकिस्तान आर्मी ने कैप्चर कर लिया था. इस पूरे क्रम में एक पाकिस्तानी एफ़-16 विमान भी मार गिराया गया था. इंडिया टुडे ने खबर दी है कि पाकिस्तानी एफ़-16 को गिराने वाले कोई और नहीं बल्कि विंग कमांडर अभिनंदन ही थे. इंडिया टुडे का कहना है कि उन्हें ये ख़बर इंडियन एयरफ़ोर्स के टॉप सोर्सेज़ अर्थात उच्च श्रेणी के सूत्रों से मिली है. जो बातें मालूम चली हैं, उनके मुताबिक़ अभिनंदन ने R-73 मिसाइल दागी थी. इसी मिसाइल ने पाकिस्तान का एफ़-16 गिराया था. पूरे कार्यक्रम में इंडिया की तरफ़ से मात्र एक मिसाइल ही दागी गई थी. अभिनंदन का आख़िरी रेडियो ट्रांसमिशन था कि उसने पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट पर मिसाइल लॉक कर ली है. इसके बाद उनका रेडियो ख़ामोश हो गया था. अभिनंदन को पाकिस्तान ने हिरासत में ज़रूर लिया था लेकिन तीन दिनों बाद उन्हें सकुशल हिंदुस्तान वापस लाया गया. इस बीच इस बात पर बहस छिड़ गई है कि आख़िर 'सर्जिकल स्ट्राइक' में कितने आतंकी मरे. मरे भी या नहीं? अगर मरे तो सबूत कहां हैं? रॉयटर्स ने 4 मार्च को सेटेलाइट से ली गई तस्वीरें दिखाईं और कहा कि जैश का मदरसा वैसा का वैसा ही है जैसे पहले था. इसके बाद सूत्रों के ही मुताबिक़ इंडियन एयर फ़ोर्स ने मोदी सरकार को ये दस्तावेज़ों के रूप में ये सबूत दिया कि इंडिया के 80% बम टार्गेट्स पर लगे थे. विंग कमांडर अभिनंदन फ़िलहाल मेडिकल टेस्ट्स से गुज़र रहे हैं और कहा जा रहा है कि उनकी एयर फ़ोर्स में एक्टिव वापसी उनकी रिकवरी पर डिपेंड करेगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement