The Lallantop

उस्मान ख़्वाजा ने कोहली का ये कैच लेकर बता दिया है कि आगे क्या होने वाला है

स्वागत है, आप ऑस्ट्रेलिया में खेल रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
पहले ही सेशन में सीरीज का बेस्ट कैच दिख गया है.
ये सीरीज बेहद मजेदार होने वाली है. एडिलेड के ओवर मैदान में टीम इंडिया का असल में टेस्ट शुरू हो चुका है. कोहली ने टॉस जीतकर लड़कों को बैटिंग करने उतार दिया और झटके पर झटके लगने शुरू हो गए. इंडिया ने लंच तक चार विकेट खोकर 53 रन बनाए हैं. इसमें केएल राहुल, मुरली विजय, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के विकेट हैं. पहला विकेट, केएल राहुल- दूसरे ओवर की आखिरी गेंद. जोश हेज़लवुड की गेंद पर बल्ला अड़ाया और स्लिप पर एरॉन फिंच ने जबरदस्त कैच लपक लिया. इंडिया का स्कोर 3-1 हो गया. राहुल दो रन बनाकर निकल लिए. दूसरा विकेट, मुरली विजय- ऑस्ट्रेलिया में काफी पहले से आकर यहां खेल रहे मुरली विजय भी गच्चा खा गए. मिचेल स्टार्क की गेंद को छेड़ दिया और गेंद कीपर टिम पेन के दस्तानों में चली गई. इंडिया का स्कोर15-2 हो गया. विजय के हिस्से 11 रन आए. तीसरा विकेट, विराट कोहली- यहां जब कोहली बल्ला लेकर क्रीज पर आए थे तो लगा कि अब सब सही हो जाएगा. मगर ऑस्ट्रेलिया ने वही किया जो रिकी पोटिंग ने कहा था. बाहर जाती गेंद पर कोहली को स्लिप और गली पर निशाना बनाया. पैट कमिन्स की बाहर निकलती गेंद पर कोहली ने तीन स्लिप और गली के बीच के गैप में ड्राइव करने की कोशिश की मगर गली पर उस्मान ख्वाजा ने शानदार कैच लपक लिया. ये वो कैच है जिसने पूरी सीरीज का एक स्टैंडर्ड सेट कर दिया है. कोहली 3 रन बनाकर लौट आए. स्कोर 19-3 हो गया. चौथा विकेट, अजिंक्य रहाणे- इंडिया का स्कोर 19 से बढ़कर 41 हुआ और यहां 21वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर जोश हेजलवुड ने रहाणे को सेकंड स्लिप पर कैच करवा दिया. इंडिया का स्कोर 41-4 हो गया और इंडिया के लिए ये स्थिति दिन में तारे दिखने जैसी हो गई है. अब क्रीज पर रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा हैं. इंडिया इस मैच में 7 बल्लेबाजों के साथ उतरी है. उम्मीद है पांच दिनों के इस मैच का पहला सेशन खराब होने के बावजूद टीम इंडिया अपनी पारी को संभाल लेगी और एक लंबी पार्टनरशिप यहां देखने को मिलेगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement