The Lallantop

ऑस्ट्रेलिया का आखिरी विकेट गिरते ही टीम इंडिया ने जो किया वो मजेदार है

अब आंखें सिडनी पर टिकी हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया ये ऐतिहासिक मैच जीतने से सिर्फ दो विकेट दूर थी. पांचवे दिन जब मैच का वक्त हुआ तो मेलबर्न में झमाझम बारिश हो रही थी. एक पूरा सेशन बारिश में धुल गया. इंडिया के लोग ये दुआ लगातार कर रहे थे कि बारिश रुके और इंडिया को दो विकेट लेकर मैच जीतने का मौका मिले. इंडिया के लोग इतनी शिद्दत से बारिश रुकने की दुआ कर रहे थे कि गूगल पर इंडिया से 'मेलबर्न वेदर' ट्रेंड कर रहा था. यानी इंडिया से लोग गूगल पर सबसे ज्यादा इसी शब्द को सर्च कर रहे थे. आखिरीकार मैच शुरू हुआ और इंडिया को ये दोनो विकेट लेने में सिर्फ 27 गेंदें लगीं. 24 मिनट का कुल खेल हुआ और उसमें तीन रन पर ऑस्ट्रेलिया के दोनों विकेट गिर गए. बुमराह ने सबसे पहले पैट कमिन्स को फर्स्ट स्लिप पर कैच करवाया और फिर अगले ही ओवर में इशांत ने नेथल लायन को निपटा दिया. इस विकेट के साथ ही टीम इंडिया खासकर कप्तान कोहली की ये रिएक्शन देखने लायक थी. इसलिए इस वीडियो में देखिए कोहली ने इसे कैसे सेलिब्रेट किया. मैच के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी में कोहली ने अपने बॉलरों खासकर जसप्रीत बुमराह को जीत का क्रेडिट दिया. और दें भी क्यों न, बुमराह ने इस मैच में 9 विकेट लिए हैं. इंडिया के किसी भी पेसर ने आजतक ऑस्ट्रेलिया में किसी भी टेस्ट में इतने विकेट नहीं लिए थे. वो इस मामले में पहले पेसर हो गए हैं. इंडिया ने इसी के साथ साल 2018 को जीत के साथ अलविदा किया है. अब सिडनी में आखिरी टेस्ट होना है और यहां इंडिया अब ड्रॉ फिर करवाती है तो भी सीरीज अपने हाथ में होगी. कोहली ने कहा है कि अब टीम का पूरा फोकस आखिरी टेस्ट जीतने पर होगा. कोई भी चीज हमें भटकाएगी नहीं. इस दिन के लिए हम लोगों ने काफी मेहनत की है." मेलबर्न में इस जीत के साथ विराट कोहली ने बतौर कप्तान इंडिया से बाहर सबसे ज्यादा टेस्ट जितवाने में सौरव गांगुली की बराबरी कर ली है. गांगुली और कोहली ने 11-11 मैच विदेश जमीन पर जितवाए हैं. गांगुली ने 28 में से 11 और कोहली ने 24 में 11 टेस्ट जीते हैं. एक रिकॉर्ड ऋषभ पंत ने भी यहां बना लिया है. अभी तक हुए तीन टेस्ट मैचों में पंत ने 20 कैच लपके हैं. ये किसी भी इंडियन विकेटकीपर का किसी सीरीज में सबसे ज्यादा कैच लपकने का रिकॉर्ड है. अभी सिडनी टेस्ट बचा हुआ है और पंत अपने इस रिकॉर्ड को और आगे ले जाएंगे. Gilly Kohli Pant Shami

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement