The Lallantop

सालों से भारत में रह रही अमेरिकी महिला, बोली- "काश यहां की ये 10 चीजें US में होतीं"

चार साल से इंडिया में रह रही क्रिस्टर फिशर का एक इंस्टाग्राम वीडियो वायरल है. इसमें वह भारत में मौजूद 10 सुविधाओं के बारें में बता रही हैं. उनका मानना है कि ये सुविधाएं अमेरिका में भी होनी चाहिए.

Advertisement
post-main-image
अमेरिकी महिला वीडियो में भारत में मौजूद 10 सुविधाओं के बारें में बताती दिख रही है. (तस्वीर-इंस्टाग्राम)

दुनियाभर के पर्यटन प्रेमियों के लिए भारत आकर्षण का केंद्र रहा है. यहां आने वाले पर्यटकों के अनुभव अच्छे या बुरे हो सकते हैं, लेकिन इसके प्रति उनकी दिलचस्पी में कभी कमी नहीं आती. और किसी-किसी विदेशी को भारत इतना पसंद आता है कि या तो वो यहीं का हो जाता है, या बार-बार यहां आता है. जैसे क्रिस्टर फिशर. कुछ साल पहले अमेरिका से यहां घूमने आई थीं, लेकिन वापस नहीं गईं. क्रिस्टर को भारत इतना पसंद आया है कि वे सोचती हैं कि काश यहां की कुछ चीजें अमेरिका में होतीं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

चार साल से इंडिया में रह रही क्रिस्टर फिशर का एक इंस्टाग्राम वीडियो वायरल है. इसमें वह भारत में मौजूद 10 सुविधाओं के बारें में बता रही हैं. उनका मानना है कि ये सुविधाएं अमेरिका में भी होनी चाहिए.

Advertisement

क्रिस्टर ने बाकायदा इन 10 चीजों की लिस्ट बनाई है. वो बताती हैं-

1. डिजिटल आईडी और UPI पेमेंट, जिसकी वजह से सिर्फ फोन से काम हो जाता है.

2. ऑटो और रिक्शा, जो सस्ते, जल्दी और सुविधाजनक होते हैं.

Advertisement

3. भारत में डॉक्टर और दवाएं आसानी से मिल जाते हैं, अमेरिका में यह मुश्किल होता है.

4. कूड़ा ले जाने के लिए आपसे पैसे नहीं लिए जाते, अमेरिका में इस पर पैसे देने होते हैं.

5. यहां काम करने के लिए लोग आसानी से मिल जाते हैं, अमेरिका में यह बहुत महंगा है.

6. यहां वेजिटेरियन फूड ऑप्शन भरपूर हैं, अमेरिका में ये सीमित हैं.

7. यहां हर चीज़ की MRP निर्धारित है, अमेरिका में सुपरमार्केट इन्हें मनमाने दाम पर बेचते हैं.

8. भारत की सबसे सुविधाजनक चीज़ डिलीवरी ऐप हैं, जो वाकई मिनटों में चीज़ें आप तक पहुंचाते हैं.

9. भारत में आपको जंक मेल कम आते हैं, अमेरिका में ये रोज़ाना मिलते हैं.

10. भारत में डॉक्टर एंटीबायोटिक्स के साथ प्रोबायोटिक्स भी देते हैं, जो अच्छा है.

भारत की तारीफ से भारतीय हुए खुश

अमेरिकी महिला के इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. शिवराम नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "मैंने कभी किसी भारतीय को यह बात इतनी अच्छी तरह समझाते हुए नहीं देखा."

इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम

सहारा अल्हाद नाम के यूजर ने इंडिया को बेहतर बताते हुए लिखा, “मुझे भारत से प्यार है और यहां का दैनिक जीवन बहुत सुविधाजनक और फ्रेंडली लगता है.”

इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम

एक अन्य यूजर ने लिखा, “मुझे भारतीय होने पर गर्व है. इसके अलावा किसी और देश में रहने की मेरी कोई इच्छा नहीं है!”

इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम

वीडियो को फिशर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. आप उनकी राय के बारे में क्या सोचते हैं, हमें कॉमेंट करके बताएं.

वीडियो: इंस्टाग्राम पर बीमार बच्चों की तस्वीर से कौन सा खेल हो रहा है?

Advertisement