क्राइम मास्टर गोगो के रिश्तेदार मिल गए हैं. टेक्सास, अमेरिका में पढ़ रहे हैं. गोगो आंखें निकाल कर गोटियां खेलता था. ये बेरहम एक बिल्ली की अंतड़ियां निकालकर उससे रस्सी कूद खेल रहे हैं. सेंट एंटोनियो, टेक्सास के विस्टन चर्चिल हाई स्कूल की कहानी है. स्टूडेंट्स की एनाटोमी क्लास है. यानी जानवरों की चीर-फाड़ और उनके अंगों की पढ़ाई. डायसेक्शन के लिए मरी हुई बिल्लियां लायी गयी थीं. टीचर जी थीं नहीं. बच्चे मौका पा गए. बिल्ली की चीर-फाड़ कर डाली, उसकी अतड़ियां निकाल लीं और उससे रस्सीकूद खेला. स्नैपचैट भी बनाया. स्नैपचैट पर लिखा,
'ये है एनाटोमी, बिल्ली की अंतड़ी से रस्सी कूद' this is anatomy. jump roping with cat intestine. :) :) वीडियो देखें [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/nikky.alie/videos/10209502915988427/"] पहले एक लड़के ने यह शुरू किया. फिर बाकी स्टूडेंट्स भी कई अंतड़ियां ले आए और शुरू हो गए. स्कूल की ही एक स्टूडेंट ने फेसबुक पर बहुत तीखा कैप्शन लिखकर वीडियो अपलोड कर दिया, जो वायरल हो गया. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/nikky.alie/videos/10209502997710470/"] अब ये निर्लज्ज भुगतेंगे. जानवरों के हक के लिए काम करने वाली PETA में कंप्लेन कर दी गयी है. लोग इन स्टूडेंट्स को तो गरिया ही रहे हैं, स्कूल की भी आलोचना हुई है. इन वीडियोज़ के कमेंट में लोग भड़के हुए हैं. स्कूल पर आरोप लगा रहे हैं कि वह साइंस के नाम पर जानवरों से बेरहमी करता है.

लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो वीडियो के फेवर में हैं

मरी हुई बिल्ली की अंतड़ियों से रस्सी कूदना. बड़ा ही घिनौना विचार है. हमें तो यह बिल्कुल नहीं भाया.