The Lallantop

मणिपुर की लड़की से दिल्ली एयरपोर्ट पर पूछा 'पक्का इंडियन हो?'

नस्लवाद से अमेरिका उबल रहा है. अपने यहां भी कम नहीं. इंफाल की लड़की को बार बार अपनी भारतीयता साबित करने को कहा गया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
नस्लवाद पूरी दुनिया में जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसका नमूना पिछले दिनों अमेरिका में देखने को मिला. जब एक पुलिस वाले ने ब्लैक अमेरिकी को चार गोलियां मार दीं. और ये पूरा कांड फेसबुक पर लाइव चल गया. सारा अमेरिका हिल गया. नस्लवाद फैलाने वाली वैसी ही हरकतें अपने देश में भी खूब हो रही हैं. दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट के लोंगों के साथ मार पीट आम है. ताजा मामला इसमें जुड़ा है इंफाल की मोनिका खानजेंबैम का. उनको दिल्ली एयरपोर्ट पर रेसिज्म का सामना करना पड़ा. बात ये है कि इंफाल, मणिपुर की रहने वाली मोनिका. 10 जुलाई को सिओल जा रही थीं. इंडिया की तरफ से "एव्हा ग्लोबल एंपावरमेंट प्रोग्राम" को रिप्रजेंट करने. एव्हा वीमेन यूनिवर्सिटी है सिओल में, वहीं पर. तो वहां जाने के लिए इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंचीं मोनिका. इमिग्रेशन टेबल पर उनको रोक लिया गया. पूछा 'पक्का इंडियन हो?' नॉर्थ ईस्ट के लोगों की शारीरिक बनावट और चेहरा थोड़ा अलग होता है. तो कोई भी उनको टॉर्चर करने के लिए भद्दे नस्लवादी कमेंट्स या मार पीट करता है. लेकिन एयरपोर्ट पर ऐसा गंधपना होना बहुत घिनौना है. तो गुस्से में आई मोनिका ने ये फेसबुक पोस्ट लिखी. मामला वायरल हो गया. वहां मोनिका से ऐसे सवाल जवाब हुआ.
पक्का इंडियन हो? देखो, तुमको अपनी भारतीयता के बारे में जानना चाहिए. इंडिया में कितने स्टेट हैं? मुझे जाने दो, मैं पहले से लेट हूं. नहीं नहीं बोलो बोलो. कहां से हो? मणिपुर से. अच्छा तो ये बताओ कि मणिपुर किन स्टेट्स के बॉर्डर्स से लगा हुआ है? उनके नाम बताओ? फिर बार बार "मैं लेट हो रही हूं." ऐसा कहने के बाद. एयरक्राफ्ट आपको छोड़कर कहीं नहीं जा रही. आराम से जवाब दो.
monika इतना झेलने के बाद मोनिका बहुत ज्यादा परेशान हो गईं. बाद में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मेंशन उनके एक फ्रेंड ने ट्वीट किया. सुषमा ने तुरंत इसका संज्ञान भी लिया. फिर सॉरी बोला कि इमिग्रेशन डिपार्टमेंट में उनका रोल नहीं है. गृहमंत्री राजनाथ सिंह तक बात पहुंचा दी गई है. kunal Sushma पुलिस ने चालान काटने को रोका और गोली मार दी, पूरी कंट्री में बवाल मचा है

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement