The Lallantop

वीडियो: 8 सेकेंड में कैसे भर-भराकर गिर गई 18 मंज़िला इमारत

आपने भारत में ऐसा नहीं देखा होगाा.

Advertisement
post-main-image
बिल्डिंग के पहले और गिरने के समय की तस्वीर.

केरल का कोच्चि शहर. यहां के मरदू में एक बिल्डिंग को ढहाने का वीडियो वायरल हो रहा है. 13 सेकेंड के इस वीडियो में एक बिल्डिंग भर-भराकर गिरती हुई नज़र आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 जनवरी की सुबह सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इसे गिराया गया है. इसे देश की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस बिल्डिंग का नाम था- होली फेथ, जिसे 800 किलो विस्फोटक के ज़रिए गिराया गया है. इसके अलावा तीन और अपार्टमेंट हैं, जिन्हें गिराया जाना है. अल्फा सेरेन, जैन और गोल्डन फ्लीट बिल्डिंग्स.

इन अपार्टमेंट्स में 240 परिवार रहते थे, जिन्हें पहले ही बिल्डिंग खाली करने के लिए बोल दिया गया था. मलबे की चपेट में कोई न आए, इसके लिए इलाके में 144 धारा लागू भी कर दी गई थी. एनडीटीवी के मुताबिक, अधिकारियों ने आसपास के लोगों से इस प्रक्रिया के दौरान घरों की बिजली बंद करने को कहा था. साथ ही खिड़की और दरवाजे़ भी बंद करने का आदेश दिया था. जिससे मलबे की धूल का असर उन पर न हो. हालांकि प्रशासन की ओर से लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राहत केंद्र भी बनाए गए थे.

Advertisement

बिल्डिंग क्यों गिराई गई?

सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में चार महीने पहले ही अपना फैसला सुनाया था. और इसे गिराने का आदेश दिया था. 23 सितंबर, 2019 को कोर्ट ने केरल सरकार को तटीय क्षेत्रों में अवैध रूप से बन रही बिल्डिंग्स पर फटकार लगाई थी. उन्होंने इसे तटीय नियमों का उल्लंघन भी बताया था. सुप्रीम कोर्ट ने इस काम के लिए 138 दिन की समय दिया था, जिसके बाद ये प्रक्रिया पूरी हुई है.

साथ ही कोर्ट ने सभी फ्लैट मालिकों को 25-25 लाख रुपये दिये जाने का भी निर्देश दिया है. फिलहाल बिल्डिंग्स गिराई जा रही हैं. होली फेथ अपार्टमेंट में 18 मंज़िल और 90 फ्लैट थे. और अल्फा सेरेन में 73 फ्लैट, जिन्हें ढहाया जा चुका है. 12 जनवरी को जैन और गोल्डन फ्लीट बिल्डिंग्स ढहाए जाने का काम शुरू किया जाएगा.


वीडियो देखें : एंटी CAA प्रोटेस्ट: दिल्ली में जामिया हिंसा के चौंकाने वाले वीडियो सामने आए

Advertisement

Advertisement