बच्ची की आंखों से खून बहने की वजह उसकी गंभीर बीमारी है. जिसका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है. लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा है. बच्ची की हालत देखकर घरवाले ही नहीं डॉक्टर भी परेशान हैं.

आहना का इलाज कर रही डॉक्टर सिरिषा का कहना है कि आहना को हेमाटिड्रोसिस नाम की बीमारी है. इसमें पसीना आने और आंसू आने पर भी खून आता है. डॉक्टर का कहना है कि इलाज के बाद आहना की हालत पहले से तो बेहतर है लेकिन अभी भी गंभीर है.

आहना के पिता मोहम्मद अफज़ल.
आहना के पिता मोहम्मद अफजल का कहना है कि जब वह डॉक्टर से पूछते हैं कि क्या इसका कोई स्थाई इलाज हो सकता है या नहीं तो वे कुछ नहीं कहते. या फिर उनके पास इसका कोई जवाब नहीं होता. बच्ची का इलाज चल रहा है लेकिन कोई फायदा नहीं. मोहम्मद अफजल का कहना है,
'मैं सीएम केसी राव और पीएम मोदी जी से मदद की गुहार लगाता हूं. ताकि मेरी बच्ची सही हो जाए. उम्मीद है मदद मिलेगी और बच्ची का इलाज हो सकेगा.'अफजल कहते हैं कि जब डॉक्टर से बच्ची के ठीक होने के बारे में पूछा जाता है तो वो उसे दूसरे हॉस्पिटल में एडमिट कराने को कहते हैं.
हेमाटिड्रोसिस क्या है?
इस बीमारी के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है. क्योंकि ये बहुत रेयर बीमारी है, इसलिए इसके बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं. डॉक्टर का मानना है कि हेमाटिड्रोसिस आमतौर पर तब होता है, जब बहुत ज्यादा डर या तनाव हो. जैसे किसी ने मौत का सामना किया हो और उसके मन में डर बैठ जाए. जब बहुत तनाव होता है या डर होता है तो इसकी वजह से बॉडी में कई ब्लड सेल फट जाती हैं. जिसकी वजह से ख़ून पसीने के साथ मिलकर भी बाहर आ जाता है.https://www.youtube.com/watch?v=7oDjoVWo60o
ये भी पढ़िए :
‘लिंग वर्धक’ हकीम जी से बात की तो पता चलीं दिमाग घुमा देने वाली चीजें























