The Lallantop

डॉक्टर जिस 'कोविड होम केयर किट' का ज़िक्र कर रहे वो कितने काम की है?

काम के साथ दाम भी जान लीजिए.

Advertisement
post-main-image
डॉक्टर्स कह रहे हैं कि अगर आपको बदन दर्द, सर्दी, बुखार, कफ या डायरिया जैसे कोई भी लक्षण हैं तो तुरंत अपना कोविड टेस्ट कराएं. अगर टेस्ट कराने में देरी है तो ख़ुद को तत्काल आइसोलेट करें. बहुत सारा पानी पिए. हमेशा-हमेशा मास्क लगाकर रखें. (फाइल फोटो- PTI)
कोविड-19 की दूसरी वेव चल रही है. अस्पतालों में बेड की कमी है. डॉक्टर कह रहे हैं कि जब तक स्थिति बहुत गंभीर न हो, घर पर ही ख़ुद को आइसोलेट करें. फोन पर ही डॉक्टरी सलाह लें और उस पर अमल करें. एक और ख़ास बात, जो 21 अप्रैल को नारायणा हेल्थ के चेयरमैन डॉ. देवी शेट्टी ने कही. वो ये कि घर पर कोविड होम केयर किट (Covid Home Care Kit) तैयार करें. आज बात इसी कोविड होम केयर किट और उन प्रोटोकॉल्स के बारे में, जो घर पर रहते हुए फॉलो किया जाना बहुत ज़रूरी है. कोविड होम केयर किट यानी एक किस्म से समझ लीजिए कि कोविड का फर्स्ट एड बॉक्स. इसमें क्या-क्या शामिल किया जा सकता है? डिजिटल थर्मामीटर – ये तो यूं भी घर में रखने वाली चीज है. कोविड काल में तो और भी ज़रूरी. थर्मामीटर एक सादा वाला भी होता है, लेकिन हम बात कर रहे हैं डिजिटल वाले की. इसकी रीडिंग ज़्यादा एक्युरेट मानी जाती है. ई-कॉमर्स साइट्स पर डिजिटल थर्मामीटर की शुरुआत 250 रुपये से हो जाती है. मास्क, फेसशील्ड – घर पर कम से कम 4 फेस मास्क और 2 फेसशील्ड रखने चाहिए. फेसशील्ड में तो ज़्यादा आकार-प्रकार नहीं आते. लेकिन मास्क कौन सा इस्तेमाल करना है, वो ध्यान रखना चाहिए. बिना वॉल्व वाला N-95 मास्क. इसके अलावा अगर कपड़े वाला मास्क इस्तेमाल कर रहे हैं तो डबल मास्क लगाएं. सर्जिकल मास्क इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसके ऊपर भी कपड़े वाला मास्क लगाएं. अकेले सर्जिकल मास्क संक्रमण को ज़्यादा रोक नहीं पाता. 250 रुपये के आस-पास में अच्छा N-95 मास्क मिल जाएगा. सैनिटाइज़र – तमाम कंपनियों के सैनेटाइज़र आसानी से मेडिकल स्टोर पर उपबल्ध हैं. सेंटर्स फॉर डिसीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक वो सैनेटाइज़र मुफीद होते हैं, जिनमें करीब 60 फीसदी अल्कोहल हो. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सैनेटाइज़र को साबुन के विकल्प के तौर पर ही इस्तेमाल करें. जब साबुन आस-पास न हो, तभी. ऑक्सीमीटर – खून में ऑक्सीजन की मात्रा चेक करने वाली मशीन. छोटी सी मशीन को उंगली पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें तो ऑक्सीजन लेवल जांच सकते हैं. कुछ-कुछ थर्मामीटर की तरह इस्तेमाल करनी रहती है. डॉक्टर कहते हैं कि उम्रदराज़ लोगों को तो हर 6 घंटे में अपना ऑक्सीजन लेवल चेक करते रहना चाहिए. बाकी लोगों को भी दिन में एक या दो बार तो चेक कर ही लेना चाहिए. स्टीमर – भाप लेने वाली मशीन. स्टीमर में पानी भरकर भाप ली जा सकती है. भांप लेने की बात भी लगातार डॉक्टर कहते आ रहे हैं. ये हो गई कोविड होम केयर किट की बात. साथ ही घर पर रहते हुए कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखना होता है. # ऐसा खाना खाएं, जिसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज़्यादा हो. ज़्यादा प्रोटीन हो. # इसके अलावा एक कॉमन कन्फ्यूजन ये रहता है कि घर में सब्जी या और कुछ सामान लाने पर इसको धोएं, सैनेटाइज़ करें या क्या करें? इसके लिए लगातार ये बात कही जा रही है कि किसी भी चीज़ को डिसइंफेक्ट करने का सबसे अच्छा तरीका ये रहता है कि उसे 72 घंटे के लिए छोड़ दिया जाए. # 15 दिन तक अपने आप को मॉनिटर करने के लिए कोविड कैलेंडर बनाएं. इसमें आप अपना बुखार, ब्लड प्रेशर ,शुगर लेवल, spo2 यानी कि शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को नोट करें. कम से कम दिन में 3 बार ऑक्सीजन ज़रूर चेक करें. यही बात सब्जी या अन्य चीजों पर लागू होती है और यही बात मास्क पर भी. इसके अलावा कोविड काल में बाहर तभी निकलें, जब बहुत-बहुत ज़रूरी हो. मास्क लगाकर रखें और दो गज दूरी का पालन करें. सुरक्षित रहें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement