The Lallantop

सेना के लिए मेडल अनाउंस करने पर राजनाथ सिंह की उड़ी खिल्ली

सेना के लोगों ने कहा, कुछ नया बताओ.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
जुमे का दिन इंडो-तिबतन बॉर्डर पर तैनात फौजियों के लिए बढ़िया रहा. बड़ी मुसीबतों से सरहद की रक्षा करने वालों का हौसला गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बढ़ाया. वहां दी गई स्पीच में फौजियों की सहूलियत के लिए सरकार की तरफ से तमाम योजनाओं का जिक्र किया. उन्हीं में से एक था 'हाई ऐल्टीट्यूड मेडल.' ये मेडल 9 हजार फीट की ऊंचाई पर तैनात सैनिकों को दिया जाएगा. और ये मेडल सारी फोर्सेज को मिलेगा बिना भेदभाव के. चाहे BSF हो या ITBP. लेकिन इस मामले में कॉन्सपिरेसी हो गई है. कुछ लोग बता रहे हैं कि ये मेडल तो बहुत पहले से मिल रहा है. इसमें नया क्या है. पहले तो लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग का ट्वीट देखो. वो आर्मी के हैं इसलिए भरोसेमंद रहेगा ये. army 1 कुछ लोगों ने उनको करेक्ट करने की कोशिश की. बताया कि पहले ये 9 हजार फीट नहीं था. या सारी फोर्सेज को नहीं मिलता था. उस पर भी पनाग ने जवाब दिया. पढ़ो. army2 एकाध और लोगों ने भी क्लेम किया है. sukhwant ये कहा जा रहा है कि ये मेडल सन 1986 से मिल रहा है. इसको 'उच्च तुंगता' मेडल कहते हैं. फिर सोशल मीडिया पर इसको जुमला कहकर खिल्ली भी उड़ाई जा रही है. troll 1 troll 2
ये भी पढ़ें: पटेल की जयंती है, और ये मूर्ख पुण्यतिथि मना रहे हैं  

Advertisement
Advertisement