'लश्कर की सुसाइड बॉम्बर थी इशरत जहां'
डेविड हेडली के नए खुलासे से आ सकता है पॉलिटिकल भूचाल. BJP बोली, माफी मांगें इशरत को बेटी बताने वाले.
Advertisement

फोटो - thelallantop
पाकिस्तानी अमेरिकी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली ने कोर्ट में सनसनीखेज खुलासा किया है. उसने स्पेशल कोर्ट को बताया कि इशरत जहां आतंकी संगठन लश्करे-तैयबा की सुसाइड बॉम्बर थी. इस खुलासे से देश में पॉलिटिकल सनसनी मच सकती है. https://twitter.com/PTI_News/status/697646045740707840 इससे सबसे ज्यादा राहत की सांस बीजेपी लेगी, जिसके मौजूदा प्रेसिडेंट अमित शाह इशरत जहां कथित फेक एनकाउंटर केस में फंसे थे. हालांकि बाद में सीबीआई ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी. इशरत के कथित एनकाउंटर के समय अमित शाह गुजरात के गृह मंत्री थे. आरोप था कि इशरत और उसके साथी गुजरात के उस वक्त के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रच रहे थे. बाद में मुद्दे ने राजनीतिक रूप लिया और दावा किया गया कि इशरत बेकसूर थी. लेकिन वह संदिग्ध आतंकवादियों के साथ थी, इसलिए उसका भी एनकाउंटर कर दिया गया. कई 'सेक्युलर' दलों ने इशरत को बेकसूर मानते हुए बयान जारी किए. जेडीयू नेता अली अनवर ने यहां तक कह दिया था कि इशरत जहां बिहार की बेटी थीं और उनकी लड़ाई इंसाफ की लड़ाई है. https://twitter.com/ANI_news/status/697689882773196801 हालांकि हेडली ने यह दावा तो किया है कि इशरत आतंकी थी, लेकिन इससे यह साबित नहीं होता कि उसका एनकाउंटर फर्जी नहीं था. फर्जी एनकाउंटर का केस अब तक गुजरात हाई कोर्ट में चल रहा है. वैे ताजा खुलासे से बीजेपी का एग्रेसिव होना लाज़िम है. बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कह भी दिया है कि जो लोग इशरत को शहीद और बिहार की बेटी बता रहे थे, अब उनकी आंख अब खुल गई होगी. हेडली के बयान के बाद उन नेताओं को भी अपना बयान वापस ले लेना चाहिए.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















