दामाद को ससुराल में घुसने नहीं दिया तो उसने घर में आग लगा दी
मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है.
Advertisement

पीड़ित का जला हुआ घर और कानपुर साउथ के सिटी एसपी दीपक. (तस्वीर: एएनआई)
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक आदमी ने ससुराल वालों के दरवाज़ा न खोलने के कारण घर में आग लगा दी है. मुकेश नाम का युवक 15 जनवरी की सुबह 4 बजे अपने ससुराल वाले घर गया था, जहां उसके आवाज़ देने पर भी किसी ने दरवाज़ा नहीं खोला. इसके बाद युवक ने ससुराल वाले घर में आग लगा दी, जिसमें 6 लोग झुलस गए हैं. न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए कानपुर सिटी साउथ के एसपी दीपक भूकर ने कहा, "कानपुर के जूही नहरिया क्षेत्र में एक आदमी ने आज सुबह दरवाज़ा खोलने से इनकार करने पर अपने ससुराल वालों के घर में आग लगा दी. इस घटना में 6 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई गई है."
पुलिस क्या कर रही है? कानपुर पुलिस ने मामले को लेकर एक वीडियो ट्वीट में कहा कि मामला जूही थाना क्षेत्र का है. हरदोई के रहने वाले मुकेश की मनीषा से करीब साढ़े 3 साल पहले शादी हुई थी. दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था. मुकेश सुबह 4 बजे मनीषा के घर आया और दरवाज़ा खोलने को कहा. और जब मनीषा के परिवार वालों ने दरवाज़ा नहीं खोला, तो मुकेश ने दरवाज़े के आगे पेट्रोल डालकर आग लगा दी. घर के अंदर 7 लोग थे. 6 लोग झुलस गए हैं. सभी लोगों को इलाज़ के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है. मनीषा का डेढ़ महीने का बेटा, जो उसके साथ ही रह रहा था, वह ठीक है. उसे कोई चोट नहीं आई है. आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीम का गठन किया गया है. हम जल्द ही आरोपी को पकड़ लेंगे.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement


















