The Lallantop

पश्चिम बंगाल में अब बुलडोजर पर बवाल, TMC दफ्तर पर एक्शन ने बढ़ाया प्रदेश का सियासी पारा!

TMC office Vandalised: रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बुलडोजर चलाकर TMC के यूनियन ऑफिस को पूरी तरह तोड़ दिया गया. घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगीं, जिसके बाद इलाके में और डर का माहौल बन गया. TMC सांसदों ने क्या कहा?

Advertisement
post-main-image
TMC ने आरोप लगाया कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने यूनियन ऑफिस पर बुलडोज़र चलवाया. (फोटो-इंडिया टुडे)

पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद बुलडोजर की एंट्री हो गई है. कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में मंगलवार रात TMC के यूनियन ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन हुआ. घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया, दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि 5 मई को कुछ लोग बुलडोजर लेकर पहुंचे और न्यू मार्केट इलाके में TMC के एक दफ्तर को निशाना बनाया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दावा किया गया कि बुलडोजर चलाकर यूनियन ऑफिस को पूरी तरह तोड़ दिया गया. घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इस घटना की वजह से इलाके में डर का माहौल बन गया. न्यू मार्केट कोलकाता के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक है. जैसे ही तोड़फोड़ की खबर फैली, कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके वहां से निकल गए. हालात बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची. इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है ताकि मामला और न बढ़े.

TMC नेताओं ने क्या कहा?

ये पूरी घटना कैसे शुरू हुई, इसे लेकर तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं है. लेकिन ये घटना ऐसे वक्त में हुई है जब पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक तनाव पहले से ही बना हुआ है. इस घटना की कई नेताओं ने निंदा की. TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया. उन्होंने बीजेपी के ‘परिवर्तन’ वाले नारे पर तंज कसते हुए लिखा, ‘कोलकाता का ऐतिहासिक न्यू मार्केट, जहां बंगाली ‘परिवर्तन’ का जश्न मना रहे हैं.’

Advertisement

वहीं TMC नेता Derek O’Brien ने आरोप लगाया कि ये कार्रवाई पुलिस की मौजूदगी में हुई. उन्होंने X पर लिखा, 

‘सेंट्रल कोलकाता में, न्यू मार्केट के पास. पुलिस की परमिशन के साथ. जीत के जश्न के नाम पर बुलडोजर लाकर दुकानों को तोड़ा गया. CAPF के जवान आसपास खड़े रहे. यही है बीजेपी आपके लिए. दुनिया ये तस्वीरें देखे.’

Advertisement

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने भी ट्वीट किया और कहा, 

‘ये कोलकाता का न्यू मार्केट है. यहां भगवा खेमे से जुड़े लोगों का समूह धार्मिक नारे लगाते हुए बुलडोजर से दुकानों को नुकसान पहुंचाते दिख रहा है. जमीनी हालात कानून-व्यवस्था के बदहाल होने की ओर इशारा करते हैं. ऐसे आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि यह घटना राजनीति से प्रेरित है.’

इस पूरे मामले पर पार्टी की तरफ से भी बयान आया. TMC ने 5 मई को बीजेपी पर निशाना साधा. X पर वीडियो शेयर किया और लिखा,

BJP का ‘परिबर्तन’ अब आ चुका है, और वो बुलडोजर के साथ आया है. खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए बीजेपी समर्थकों की भीड़ न्यू मार्केट इलाके में सड़कों पर उतर आई, दुकानों को नुकसान पहुंचाया और तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर में तोड़फोड़ की. यही है उस पार्टी का जश्न, जिसने भरोसे की बात की थी लेकिन डर का माहौल दिया.

आजतक से जुड़े अनिर्बान सिन्हा ने वहां मौजूद एक शख्स से बात की है. उनका कहना है कि जिस दुकान या ऑफिस को तोड़ा गया, वो अवैध तरिके से बना था. लोगों के मुताबिक, ये जगह पहले एक दुकानदार से जबरन ली गई थी और बाद में वहां यूनियन ऑफिस बना दिया गया था. दूसरी तरफ भाजपा का आरोप है कि 4 मई को न्यूटाउन में एक बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या हुई थी. चुनावी नतीजों के बाद इस तरह का माहौल कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है. 

वीडियो: पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने अखिलेश, केजरीवाल का नाम क्यों लिया?

Advertisement